नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में हल्की-फुल्की तेजी देखने को मिली है। शुरुआत में बाजार में हलचल थी, जहां लिवाली करने वालों और बिकवाली करने वालों के बीच खींचतान चल रही थी। इस उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 80,229.33 अंक पर और निफ्टी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 24,599.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआत के 1 घंटे में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, सिप्ला और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयरों में 1.37 प्रतिशत से लेकर 0.52 प्रतिशत तक की तेजी आई। दूसरी ओर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ट्रेंट लिमिटेड, इंफोसिस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट देखी गई, जिनमें 0.62 प्रतिशत से लेकर 0.57 प्रतिशत तक की कमजोरी आई।
बीएसई का सेंसेक्स आज 138.11 अंक की मजबूती के साथ 80,295.99 अंक पर खुला। इसके बाद, बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा और सेंसेक्स 80,004.60 अंक तक गिर गया। हालांकि, खरीदारी का सपोर्ट मिलने के बाद यह सूचकांक फिर से 80,317.62 अंक तक चढ़ा। इसके बाद सुबह 10:15 बजे तक यह 71.45 अंक बढ़कर 80,229.33 अंक पर था। निफ्टी ने भी 36.90 अंक की बढ़त के साथ 24,616.50 अंक से कारोबार की शुरुआत की। इसमें भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और यह 24,630.70 अंक तक पहुंचा, लेकिन फिर बिकवाली का दबाव बढ़ा और यह 24,533.20 अंक तक गिर गया। सुबह 10:15 बजे तक यह 20.30 अंक की बढ़त के साथ 24,599.90 अंक पर था।
बाजार में आज कुल 2,183 शेयरों में कारोबार हो रहा था, जिसमें से 1,565 शेयर हरे निशान में और 618 शेयर लाल निशान में थे। सेंसेक्स में 30 में से 17 शेयर हरे निशान में और 13 शेयर लाल निशान में थे। निफ्टी में 50 में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
अन्य प्रमुख खबरें
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03
Share Market में भारी बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
शेयर बाजार में भारी दबाव: वैश्विक अनिश्चितता से सेंसेक्स 508 अंक टूटा, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-06-01