मुंबईः भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 227 अंक या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,399 और निफ्टी 63 अंक या 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,245 पर था।
बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया जा रहा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक 0.45 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा था। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी रियल्टी हरे निशान में थे।
बाजार में तेजी की वजह मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और अमेरिका और भारत के बीच संभावित व्यापार समझौते के संकेतों को माना जा रहा है। दूसरी तरफ, निफ्टी मेटल, निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटी लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एसबीआई, ट्रेंट, एशिनय पेंट्स, आईटीसी, एनटीपीसी, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स थे। टाटा स्टील, टीसीएस, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स थे। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 222 अंक या 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,652 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 111 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़त के साथ 18,111 पर था।
जानकारों के मुताबिक, कुल मिलाकर बाजार का माहौल सकारात्मक हो रहा है। वैश्विक स्तर पर 'गाजा शांति समझौता' संघर्ष समाप्त होने और क्षेत्र से भू-राजनीतिक जोखिम में कमी का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर, अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते के संकेत हैं, जिसमें भारत अपनी तेल खरीद को 'पुनर्संतुलन' करेगा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, ये सकारात्मक घटनाक्रम और एफआईआई रणनीति में बदलाव (पिछले तीन कारोबारी दिनों में एफआईआई कैश मार्केट में शुद्ध खरीदार थे) बाजार के लिए अच्छा संकेत है।
अन्य प्रमुख खबरें
भारत-कनाडा रिश्तों में नई उड़ान: साल के अंत तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर लग सकती है मुहर
2026-05-26
2026-05-26
दिल्ली में CNG का झटका: 11 दिनों में 6 रुपए महंगी हुई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी इजाफा
2026-05-26
NBCC का Q4 प्रदर्शन: मुनाफा बढ़ा, आय में हल्की गिरावट के बावजूद मजबूत नतीजे
2026-05-25
वैश्विक राहत की हवा से बाजार में तूफानी उछाल: सेंसेक्स 1,073 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार
2026-05-25
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दावाः “भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, डर नहीं विश्वास जरूरी”
2026-05-25
2026-05-25
भारतीय शेयर बाजार को मिला ग्लोबल बूस्ट, सेंसेक्स 76 हजार के पार, निवेशकों में उत्साह
2026-05-25
उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हर जगह पेट्रोल, डीजल की मार, दाम पहुंचा 100 के पार
2026-05-25
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
2026-05-23
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
2026-05-23
2026-05-22
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
2026-05-22
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
2026-05-22
2026-05-22