Global Market: ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी बाजार पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद सोमवार को रिकवरी के मूड में नजर आया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स करीब 600 अंक उछल कर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स 102.21 अंक यानी 1.56 प्रतिशत उछल कर 6,654.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डेक ने 490.18 अंक यानी 2.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,694.61 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,102.43 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,442.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,934.26 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 146.47 अंक यानी 0.60 प्रतिशत उछल कर 24,387.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,334.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,594.92 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 247.50 अंक यानी 0.92 प्रतिशत उछल कर 27,170.56 अंक के स्तर तक आ गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,897.56 अंक के स्तर पर बना हुआ है। दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,382.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,814 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 943.80 अंक यानी 1.96 प्रतिशत फिसल कर 47,145 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत टूट कर 8,186.67 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,283.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03