नई दिल्ली: देश में रील्स बनाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने रील्स को लेकर लोगों की दीवनागी को भुनाने का नया फॉर्मूला तैयार किया गै। अब अगर आप सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौकीन हैं, तो तो सरकार आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सरकार ने एक रील मेकिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है। इस कॉन्टेस्ट के जरिए, सरकार उन नागरिकों को पुरस्कृत करेगी, जो इस योजना पर प्रभावशाली रील बनाएंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने पर आप 2,000 रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं।
पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य भारतीय नागरिकों को रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में प्रेरित करना है। इसके तहत, सरकार घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है, जिससे लोग कम खर्च में सस्ती और साफ बिजली का उपयोग कर सकें। 15 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लॉन्च की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य 2030 तक 500 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता प्राप्त करना है।
माईगाव पोर्टल पर रील जमा करने की अंतिम तारीख 13 सितंबर, 2025 है। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाले 20 विजेताओं को 2,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा, और सरकार द्वारा उनकी रील को क्रेडिट के साथ शेयर भी किया जा सकता है।
पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए सरकार ने रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। यह न सिर्फ पर्यावरण को बचाने में मदद करेगा, बल्कि नागरिकों को अपनी बिजली की खपत पर भी अधिक नियंत्रण प्राप्त होगा। इसके अलावा, इससे लोगों को बिजली के खर्चों में भी काफी राहत मिलेगी। इस योजना के बारे में जानकारी फैलाने के लिए, सरकार इस प्रकार के रील मेकिंग कॉन्टेस्ट जैसे प्रयासों को बढ़ावा दे रही है। आप भी इस कॉन्टेस्ट में भाग लेकर अपनी कड़ी मेहनत का इनाम पा सकते हैं और साथ ही, इस महत्वपूर्ण सरकारी योजना के बारे में लोगों को जागरूक कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03
Share Market में भारी बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
शेयर बाजार में भारी दबाव: वैश्विक अनिश्चितता से सेंसेक्स 508 अंक टूटा, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-06-01