मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में तेजी के चलते शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों के मूल्यांकन में 1,94,148.73 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह काफी अच्छा रहा। इस दौरान निफ्टी 1.57 प्रतिशत या 391.10 अंक बढ़कर 25,285.35 पर और सेंसेक्स 1.59 प्रतिशत या 1,293.65 अंक बढ़कर 82,500.82 पर बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार में जिन कंपनियों के मूल्यांकन में इजाफा हुआ है, उनमें टीसीएस, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक का नाम शामिल है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 45,678.35 करोड़ रुपए बढ़कर 10,95,701.62 करोड़ रुपए हो गया है। इन्फोसिस के मूल्यांकन में 28,125.29 करोड़ रुपए की बढ़त हुई है, जिससे बाजार मूल्यांकन 6,29,080.22 करोड़ रुपए हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 25,135.62 करोड़ रुपए बढ़कर 15,07,025.19 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जबकि भारती एयरटेल का मूल्यांकन 25,089.27 करोड़ रुपए बढ़कर 11,05,980.35 करोड़ रुपए हो गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 21,187.56 करोड़ रुपए बढ़कर 6,36,995.74 करोड़ रुपए हो गया।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 12,645.94 करोड़ रुपए बढ़कर 8,12,986.64 करोड़ रुपए हो गया, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 11,251.62 करोड़ रुपए बढ़कर 9,86,367.47 करोड़ रुपए हो गया। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मूल्यांकन में गिरावट देखी गई। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 4,648.88 करोड़ रुपए घटकर 5,67,858.29 करोड़ रुपए हो गया, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 3,571.37 करोड़ रुपए घटकर 5,94,235.13 करोड़ रुपए हो गया।
भारतीय शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह काफी अहम रहने वाला है। दूसरी तिमाही के नतीजे, महंगाई के आंकड़े और ट्रंप टैरिफ से बाजार की चाल निर्धारित होगी। इस सप्ताह में कई बड़ी कंपनियों की ओर से वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किए जाएंगे, इन कंपनियों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टेक महिंद्रा और एलटीआईमाइंडट्री के साथ-साथ बैंकिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के नाम शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03
Share Market में भारी बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
शेयर बाजार में भारी दबाव: वैश्विक अनिश्चितता से सेंसेक्स 508 अंक टूटा, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-06-01