Stock Market Sunday: आम बजट 2026 के चलते भारतीय शेयर बाजार रविवार, 1 फरवरी 2026 को खुलेगा। देश के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज-बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)-ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की है। आमतौर पर रविवार को बाजार बंद रहता है, लेकिन बजट जैसे बड़े आर्थिक आयोजन के कारण यह विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा।
एक्सचेंजों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस दिन का ट्रेडिंग समय सामान्य कारोबारी दिनों की तरह ही रहेगा। सुबह 9:00 से 9:08 बजे तक प्री-ओपन सेशन होगा, जबकि नियमित ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी। निवेशकों और ट्रेडिंग सदस्यों को अपने सिस्टम और रणनीतियों को उसी अनुसार तैयार रखने की सलाह दी गई है।
एनएसई द्वारा जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि बजट दिवस पर सिर्फ इक्विटी ही नहीं, बल्कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी ट्रेडिंग होगी। इससे बाजार में व्यापक गतिविधि देखने को मिल सकती है, क्योंकि बजट घोषणाओं का सीधा असर इन सेगमेंट्स पर पड़ता है।
बीएसई ने अपने अलग सर्कुलर में बताया कि रविवार को टी+0 सेटलमेंट सत्र और सेटलमेंट डिफॉल्ट के लिए नीलामी सत्र आयोजित नहीं किए जाएंगे। इसका मतलब है कि सामान्य ट्रेडिंग तो होगी, लेकिन कुछ सेटलमेंट से जुड़े विशेष सत्र इस दिन नहीं चलेंगे।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह साल 2000 के बाद पहली बार होगा जब बजट रविवार के दिन संसद में रखा जाएगा। इससे पहले 2025 में बजट शनिवार को और 2015 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी शनिवार को बजट पेश किया था।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पुष्टि की है कि बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03