चीनी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में 120 विदेशी पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया
खबर सार :-
'शी चिनफिंग के नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर विचार और दुनिया' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी चीन के निंगश्या हुई जाति स्वायत्त प्रदेश के यिनछुआन में आयोजन हुई।
खबर विस्तार : -
बीजिंग। 'शी चिनफिंग के नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर विचार और दुनिया' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी चीन के निंगश्या हुई जाति स्वायत्त प्रदेश के यिनछुआन में आयोजन हुई। संगोष्ठी का विषय है 'आधुनिकीकरण की राह पर: चीन के गरीबी उन्मूलन सिद्धांत और अभ्यास से सीख।' जिम्बाब्वे अफ्रीकी राष्ट्रीय संघ – देशभक्ति मोर्चा के केंद्रीय राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य एवं महिला संघ की सचिव एवं सीनेट अध्यक्ष चिनोमोना, मोरक्को की जनता आंदोलन पार्टी के महासचिव एवं प्रतिनिधि सभा के उपाध्यक्ष उजनी, और एंडियन संसद की उपाध्यक्ष बूल्क्स समेत 50 से अधिक देशों की 120 से अधिक विदेशी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, राजदूतों, विद्वानों और मीडिया प्रतिनिधियों ने संगोष्ठी में भाग लिया।
गरीबी उन्मूलन को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता दी
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के निदेशक ल्यू हाइशिंग ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि 18वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस(2012) के बाद से, शी चिनफिंग पर केंद्रित सीपीसी केंद्रीय समिति ने गरीबी उन्मूलन को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, चीनी जनता का नेतृत्व करते हुए ऐतिहासिक रूप से पूर्ण गरीबी की समस्या का समाधान किया है, चीनी विशेषता वाले गरीबी उन्मूलन का मार्ग प्रशस्त किया है, और चीनी विशेषता वाले गरीबी-विरोधी सिद्धांत का निर्माण किया है, जो नए युग के लिए चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों का एक महत्वपूर्ण घटक बन गया है। गरीबी उन्मूलन में चीन की सफलता ने विकासशील देशों को गरीबी से बाहर निकलने का साहस और आत्मविश्वास बढ़ाया है और मानवता के लिए गरीबी उन्मूलन के नए मार्ग की खोज भी की है।
सीपीसी की 105वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई
संगोष्ठी में उपस्थित विदेशी अतिथियों ने सीपीसी की 105वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि 18वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, शी चिनफिंग के नेतृत्व में और नए युग के लिए चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों के मार्गदर्शन में, चीन ने पूर्ण गरीबी को पूरी तरह से समाप्त करने में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है, जो मानव सभ्यता की प्रगति में एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि चीन का अभ्यास सिद्ध करता है कि गरीबी एक अपरिवर्तनीय नियति नहीं है, और चीन विकासशील देशों को सीखने और संदर्भ के योग्य समृद्ध अनुभव प्रदान करता है। इससे हमें यह विश्वास भी मिलता है कि यदि चीन सफल हो सकता है, तो अन्य विकासशील देश भी सफल हो सकते हैं। उन्होंने सीपीसी के साथ आदान-प्रदान को मजबूत करने की आशा व्यक्त की, विशेष रूप से नए युग के लिए चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों के अध्ययन में और अपने-अपने देशों के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की आशा व्यक्त की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02