West Asia Tension : पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा तो क्रूड ऑयल 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका, अमेरिका- ईरान के बीच तनाव को लेकर जारी रिपोर्ट में किया गया दावा
खबर सार :-
अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा संघर्ष शुरू हो गया है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। नॉर्वे की ऊर्जा रिसर्च और इंटेलिजेंस फर्म रयस्टैड एनर्जी की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र के छह प्रमुख उत्पादक देशों में प्रतिदिन 1 करोड़ 18 लाख बैरल तेल उत्पादन बंद पड़ा है। पिछले तीन महीनों में 100 करोड़ बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
खबर विस्तार : -
West Asia Tension : एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यदि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष दोबारा गंभीर रूप लेता है, तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो स्थित ऊर्जा रिसर्च और इंटेलिजेंस फर्म रयस्टैड एनर्जी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया तनाव ने अप्रैल में हुए युद्धविराम को अब तक की सबसे कठिन स्थिति में पहुंचा दिया है, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है और अमेरिकी शेयर बाजार समेत वैश्विक वित्तीय बाजारों में गिरावट देखने को मिली है।
प्रतिदिन 1 करोड़ 18 लाख बैरल तेल उत्पादन पड़ा बंद
रिपोर्ट के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र के छह प्रमुख उत्पादक देशों में प्रतिदिन 1 करोड़ 18 लाख बैरल तेल उत्पादन अब भी बंद पड़ा है, जिसे आधुनिक ऊर्जा बाजारों के इतिहास में सबसे बड़ी आपूर्ति बाधाओं में से एक माना जा रहा है। रयस्टैड एनर्जी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भू-राजनीतिक विश्लेषण प्रमुख जॉर्ज लियोन ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि मौजूदा तनाव पूर्ण युद्ध की वापसी है या फिर एक ऐसा संकट जिसे अब भी नियंत्रित किया जा सकता है।
तेल बाजार में साफ दिखाई दे रहा अनिश्चितता का असर
उन्होंने कहा कि इस अनिश्चितता का असर तेल बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। ब्रेंट क्रूड का अग्रिम अनुबंध तेजी से बढ़कर लगभग 94.5 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, हालांकि बाद में यह घटकर करीब 93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। लियोन के अनुसार, रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से रिकॉर्ड स्तर पर तेल जारी किए जाने, चीन के कम आयात और सऊदी अरब के यनबू निर्यात मार्ग से प्रतिदिन लगभग 50 लाख बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति जारी रहने से इस संकट के तत्काल प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकता है, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य को दरकिनार किया जा सकता है।
तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका
उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण होंगे। इन्हीं दिनों में तय होगा कि कूटनीतिक प्रयास फिर से स्थिति संभाल पाते हैं या संघर्ष और अधिक गहराता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निकट भविष्य में किसी कूटनीतिक समझौते की संभावना पहले के मुकाबले कम हो गई है। कुछ सप्ताह पहले रयस्टैड एनर्जी ने इसकी संभावना लगभग 40 प्रतिशत बताई थी। ऐसे में जब तक युद्धविराम स्थिर रहने या कूटनीतिक प्रयासों में प्रगति के स्पष्ट संकेत नहीं मिलते, तब तक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहने की आशंका है।
तीन महीनों में 100 करोड़ बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति हुई प्रभावित
रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद पिछले तीन महीनों में वैश्विक बाजार से कुल मिलाकर लगभग 100 करोड़ बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। यह मात्रा अमेरिका के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार की कुल क्षमता से करीब ढाई गुना अधिक बताई गई है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.64 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।
ये भी पढ़ें...अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत पर भी हमले, होमुर्ज बंद
अन्य प्रमुख खबरें
-
बंगाल की खाड़ी में कार्गो जहाज डूबा, 24 मेंबर लेकर सिंगापुर जा रहा था
2026-08-23
-
Earthquake: जापान में 5.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप, Tokyo तक कांपी धरती
2026-08-23
-
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आज: 2023 में मिली थी चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक विजय
2026-08-23
-
ट्रंप का दावा: ईरान के रणनीतिक जलमार्ग पर जल्द होगा अमेरिका का कब्जा
2026-08-21
-
यूरोप में सदी के अंत तक 39% तक बढ़ सकता है जंगल की आग का क्षेत्रः स्टडी
2026-08-20
-
उर्सुला वॉन डेर का बड़ा दावाः खुद के शुरू किए युद्ध में हार रहा रूस?
2026-08-20
-
कोलंबिया में भूकंप प्रभावित इलाकों में 30 दिनों के लिए इमरजेंसी घोषित
2026-08-20
-
डोनाल्ड ट्रंप ने ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व पर बोला हमला
2026-08-20
-
बौखलाई पाकिस्तान सरकार, इमरान खान को कैदी बनाकर रखने की शुरू कर दी तिकड़म
2026-08-20
-
35 वर्ष बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए आज होगा मतदान
2026-08-20
-
ट्रंप की नरमी बेअसर, किम की ‘आत्मरक्षा’ चेतावनी
2026-08-19
-
यूएई के समुद्री नौवहन पर ईरान का हमला, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर फिर बढ़ा टकराव
2026-08-19
-
अमेरिका ने आईसीसी प्रमुख और सीनियर ट्रायल लॉयर पर लगाया प्रतिबंध
2026-08-19
-
होर्मुज नहीं चीन की नजर आर्कटिक पर, कंटेनर सेवा शुरू
2026-08-17
-
यूरोप के कई देशों के जंगल आग की चपेट में, ग्रीस में दंपति की मौत
2026-08-17