US President Trump का दावा, ईरान परमाणु हथियार छोड़ने पर सहमत
खबर सार :-
एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर करने से पहले वाहन मरम्मत पर ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अधिकारी पहले ही कतर के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वह निर्धारित वार्ता में वे हिस्सा लेंगे। ट्रंप ने कहा, कि कल दोहा में इस पर एक मीटिंग होगी। देखते है कि यह कैसी रहती है।
खबर विस्तार : -
US President Trump claims; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान दोहा में नई बातचीत से पहले परमाणु हथियार न बनाने के लिए सहमत हो गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका डिप्लोमैटिक और मिलिट्री दोनों तरह से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि तेहरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने वॉशिंगटन के मकसद को सीधा-सादा बताया। एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर करने से पहले वाहन मरम्मत पर ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अधिकारी पहले ही कतर के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वह निर्धारित वार्ता में वे हिस्सा लेंगे।
ट्रंप ने कहा, कि कल दोहा में इस पर एक मीटिंग होगी। देखते है कि यह कैसी रहती है। दोहा में होने वाली मीटिंग शायद जरूरी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बातचीत को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ हाल की सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका को बढ़त मिली है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, कि हम मिलिट्री के मामले में जीत रहे हैं। मैं कहूंगा कि मिलिट्री के मामले में यह लगभग जीत ही गया है। अमेरिकी प्रेसिडेंट ने कहा, यह सच में बहुत आसान है। यह ईरान का डीन्यूक्लियराइजेशन है। हम नहीं चाहते कि उनके पास परमाणु हथियार हो और उनके पास परमाणु हथियार नहीं होगा और वे पूरी ईमानदारी से इस पर सहमत हो गए हैं।
दोहा मीटिंग के दौरान मुद्दों को लेकर अटकलें तेज
ट्रंप ने ईरान के कथित समझौते के बारे में डिटेल में नहीं बताया और न ही दोनों पक्षों के बीच हुई किसी समहमति को लेकर विस्तृत जानकारी दी। न ही उन्होंने यह बताया कि दोहा मीटिंग के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति ने दुनिया भर में तेल की कम कीमतों का भी जिक्र किया और उन्हें ईरान से जुड़े विकास से जोड़ा।
तेल की कीमतें बहुत कम हो गई
ट्रंप ने कहा, तेल की कीमतें बहुत कम हो गई हैं। आज हम 69 डॉलर पर पहुंच गए। यह ईरान के डीन्यूक्लियराइजेशन से पहले की तुलना में ज्यादा थी। ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय आई, जब उन्होंने एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए। ईपीए एडमिनिस्ट्रेटर ली जेल्डिन ने कहा कि यह मेमोरेंडम ठीक करने की आजादी का समर्थन करेगा, अमेरिकियों के अपनी गाड़ियों को खुद ठीक करने पर कार्रवाई को रोकेगा और आफ्टरमार्केट पार्ट्स के थर्ड-पार्टी सर्टिफिकेशन पर कैलिफोर्निया की मोनोपॉली को खत्म करेगा। ं
अन्य प्रमुख खबरें
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02