US Iran Peace Agreement : पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का दावा, यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता
खबर सार :-
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता 19 जून को जिनेवा में होगा। यह दावा पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने संसद में किया। पीएम शाहबाज शरीफ ने इस समझौते को तीन महीने से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के दिशा में बड़ा कदम बताया। समझौते के तहत अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने, ईरान पर लगी नाकाबंदी को रोकने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खोलने पर सहमति जताई गई है।
खबर विस्तार : -
US Iran Peace Agreement : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून को जिनेवा में होंगे, और इसका मेजबान पाकिस्तान होगा।
चल रहे संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम
नेशनल असेंबली में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, "समझौता तीन महीने से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते के तहत अमेरिका और ईरान ने युद्ध समाप्त करने, ईरान पर लगी नाकाबंदी को रोकने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने पर सहमति जताई है।
शांति बहाली के लिए पाकिस्तान ने निभाई सक्रिय भूमिका
प्रमुख दैनिक डॉन के अनुसार, शरीफ ने कहा कि यह संघर्ष फरवरी के अंत में शुरू हुआ था, जिसमें अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे। उन्होंने कहा कि पूरे संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने शांति बहाली के लिए सक्रिय भूमिका निभाई और अप्रैल में इस्लामाबाद में दोनों पक्षों के बीच प्रारंभिक वार्ता भी करवाई।
यह शांति और संवाद की जीत है
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पाकिस्तान की मध्यस्थता से पहले संघर्षविराम संभव हुआ, जो अब भी लागू है, हालांकि संवेदनशील स्थिति में बना हुआ है। अपनी पीठ थपथपाते हुए उन्होंने इसे “ऐतिहासिक उपलब्धि” करार दिया। नेशनल असेंबली में अपने संबोधन में शरीफ ने कहा कि यह केवल दो देशों के बीच समझौता नहीं, बल्कि शांति और संवाद की जीत है। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान कई बार स्थिति टूटने के कगार पर पहुंच गई थी, लेकिन पाकिस्तान और अन्य मध्यस्थ देशों के प्रयासों से प्रक्रिया जारी रही।
होर्मुज खोले जाने, अमेरिकी नाकेबंदी हटाने की ट्रंप ने कही बात
वहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री के प्रयासों और सैन्य नेतृत्व की भूमिका को सराहा। वहीं विपक्षी नेता सैयद लतीफ खोसा ने प्रक्रिया के अंतिम रूप लेने तक सावधानी बरतने की बात कही। रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते पर पहुंचने की बात ट्रुथ सोशल पर जाहिर की। उन्होंने होर्मुज को खोले जाने और अमेरिकी नाकेबंदी हटाने की भी बात कही। वहीं ईरान ने भी प्रस्तावित एमओयू पर बयान जारी किया। इस बीच, इजरायल ने शांति समझौते को मानने से इनकार कर दिया है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि, उनकी सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी। लेबनान, सीरिया और गाजा में बनाए गए सिक्योरिटी जोन में इजरायली सेना अनिश्चितकाल तक तैनात रहेगी।
ये भी पढ़ें...पीएम मोदी ने किया अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत, कहा-शांति और स्थिरता की बढ़ेगी उम्मीद
अन्य प्रमुख खबरें
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02