रूस को ट्रंप प्रशासन से बड़ी पहल की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध और द्विपक्षीय संबंधों पर प्रस्ताव का इंतजार
खबर सार :-
रूस ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका की ओर से रूस और यूक्रेन के लिए शांति का प्रस्ताव आ सकता है। रूस का कहना है कि अब अमेरिका के साथ उसके संबंध पहले से काफी बेहतर हुए हैं। अमेरिका यूरोप में शांति लाने की अहम जिम्मेदारी निभा सकते हैं।
खबर विस्तार : -
मॉस्कोः रूस ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और रूस-अमेरिका संबंधों को सामान्य बनाने के लिए कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आ सकता है। रूस का कहना है कि ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर उसका नेतृत्व सकारात्मक और त्वरित ढंग से विचार करेगा।
रूस और अमेरिका के संबंधों में सुधार
अमेरिका में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर डार्चिएव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मौजूदा प्रशासन के तहत रूस और अमेरिका के संबंधों में कुछ सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संवाद और संपर्क के नए अवसर पैदा हुए हैं, जिससे भविष्य में रिश्तों को बेहतर बनाने की संभावना बढ़ी है।
डार्चिएव ने कहा कि रूस फिलहाल अमेरिकी पक्ष की ओर से किसी ठोस पहल या प्रस्ताव का इंतजार कर रहा है। उनका मानना है कि ऐसा प्रस्ताव न केवल दोनों देशों के संबंधों को सामान्य बनाने में मदद करेगा, बल्कि यूरोप में शांति स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगा संवाद
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम अमेरिकी पक्ष के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। किसी भी प्रस्ताव या विकल्प पर तत्काल और सकारात्मक ढंग से विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रूस बातचीत और कूटनीतिक समाधान के लिए तैयार है।
रूसी राजदूत ने उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में कोई अमेरिकी राजनयिक मॉस्को का दौरा कर सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की किसी भी पहल की शुरुआत अमेरिका की ओर से ही होनी चाहिए। उनके अनुसार, दोनों देशों के बीच प्रत्यक्ष संवाद से कई जटिल मुद्दों का समाधान संभव हो सकता है।
समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती के एक प्रश्न के उत्तर में डार्चिएव ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मौजूदा कार्यकाल के शेष समय में रूस-अमेरिका संबंधों में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह समय कुछ बड़ा करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप ऐसे नेता हैं जो अप्रत्याशित फैसले लेने और बड़े परिणाम हासिल करने की क्षमता रखते हैं।
रूस के इस बयान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब यूक्रेन युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक प्रयास तेज हो रहे हैं और वैश्विक समुदाय स्थायी शांति की संभावनाओं पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ेंः-अमेरिकी हमले में मारे गए तीन नाविकों के परिवार पर टूटा दुख का पहाड़, चीफ इंजीनियर की पत्नी ने बताया पूरा घटना क्रम
अन्य प्रमुख खबरें
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02