Qatar Gas Plant Explosion: कतर के सबसे बड़े प्लांट में जोरदार विस्फोट,12 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख
खबर सार :-
Qatar Gas Plant Explosion: कतर के रास लाफ़ान में एक गैस प्रोसेसिंग प्लांट में हुए धमाके में 12 भारतीयों समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 66 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल थे।
खबर विस्तार : -
Qatar Gas Plant Explosion: कतर से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई जिसने पूरे भारत को झंझकोर कर रख दिया है। यहां रविवार शाम को सबसे बड़े गैस प्लांट रास लफ्फान (ras laffan) के LNG कॉम्प्लेक्स में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना ज़बरदस्त था कि कुछ ही सेकंड में दर्जनों परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में 12 भारतीयों समेत 13 लोगों की मौत (12 indians death) हो गई। जबकि 66 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस के बाद दो दिन पहले ही इस प्लांट को खोला गया था। इस दिल दहला देने वाले हादसे में भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी दुख जताया है।
Qatar Gas Plant Explosion: जल्द भारत आएंगे मृतकों के शव
भारतीय दूतावास के अनुसार, कतर के अधिकारियों के साथ मिलकर इस घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। इसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि मृतकों के शव जल्द से जल्द भारत लाए जा सकें। यह भी कहा कि वह मृतकों के शवों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहा है। साथ ही दूतावास ने +974-55647502 और +975-55384683 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख
भारत ने इस घटना पर दुख जताया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। विदेश मंत्री ने बताया कि दूतावास कतर के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।
दो दिन पहले ही खुला था प्लांट
बता दें कि ईरान युद्ध के दौरान मिसाइल और ड्रोन हमलों से इस प्लांट को भारी नुकसान पहुंचा था। रॉयटर्स के मुताबिक, रविवार को जब अचानक यह धमाका हुआ, तब प्लांट में मरम्मत का काम चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम तकनीकी खराबी के कारण बरज़ान गैस सप्लाई प्लांट में धमाका हुआ। धमाके से खिड़कियों के शीशे टूट गए। धमाका इतना ज़बरदस्त था कि इसका असर 70 किलोमीटर दूर दोहा तक महसूस किया गया। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि आपात प्रतिक्रिया दलों को मौके पर तैनात कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।
कतर में भारतीय समुदाय का सबसे बड़ा प्रवासी समूह
कतर में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समूह है। देश के अलग-अलग उद्योगों में 8,30,000 से ज़्यादा भारतीय नागरिक काम करते हैं। रास लाफ़ान कतर का एक प्रमुख नेचुरल गैस हब है, जो राजधानी दोहा से करीब 70 किलोमीटर दूर है। जहां हज़ारों इंजीनियर, टेक्नीशियन और वर्कर काम करते हैं, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं।
Qatar Gas Plant Explosion: किसी दुश्मन की साजिश तो नहीं
रॉयटर्स के मुताबिक कतर एनर्जी के प्रेसिडेंट और CEO और एनर्जी मामलों के राज्य मंत्री साद शेरदा अल-काबी ने सोमवार को दोहा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि धमाका रविवार, 21 जून को रात करीब 10:30 बजे हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक दुर्घटना थी, न कि किसी दुश्मन की साजिश का नतीजा। उन्होंने दुख जताते हुए बताया कि मरने वालों में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे।
उन्होंने कहा कि घायल हुए 66 लोगों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। घायलों में कतर, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, केन्या, ईरान, तंजानिया, नाइजीरिया और नेपाल के नागरिक शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के कारण कोई रिसाव नहीं हुआ और इससे आसपास के लोगों की सुरक्षा या पर्यावरण को कोई खतरा नहीं है।
ये भी पढ़ेंः- कैलिफोर्निया में जंगल की आग का बढ़ा खतरा, गर्म और सूखे महीनों में इससे निपटने की तैयारी में जुटी फायर ब्रिगेड
अन्य प्रमुख खबरें
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02