US Iran Peace Deal : यूएस-ईरान पीस डील को ओमान का समर्थन, होर्मुज में जहाजों पर शुल्क न लगाने की घोषणा
खबर सार :-
ओमान ने अमेरिका-ईरान के बीच हुई पीस डील का समर्थन किया है। ओमान ने ऐलान किया कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। ओमान के विदेश मंत्री ने यह घोषणा बहरीन में आयोजित खाड़ी सहयोग परिषद की बैठक में की। कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच समझौता क्षेत्र में शांति बहाल करने और होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है।
खबर विस्तार : -
US Iran Peace Deal : ओमान ने अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का समर्थन किया है। ये भी ऐलान किया गया कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर वो शुल्क भी नहीं लगाएगा। ओमान के विदेश मंत्री ने बहरीन में आयोजित खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) और अमेरिका के संयुक्त मंत्रिस्तरीय बैठक में भागीदारी के दौरान कही।
शांति बहाली, होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण समझौता
गुरुवार को ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की। पोस्ट में कहा, अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता क्षेत्र में शांति बहाल करने और होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अनुसार, "ओमान सल्तनत ने अमेरिका और ईरान के बीच संपन्न हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अपना पूरा समर्थन दिया है और कहा है कि इसके उद्देश्यों की प्राप्ति क्षेत्र में वांछित शांति स्थापित करने, होर्मुज में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने और वहां सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
होर्मुज से सटे देश होने के नाते ओमान पर विशेष जिम्मेदारी
इसमें आगे विदेश मंत्री सैयद बदर बिन हमद अल बुसैदी की उन बातों का जिक्र है, जो उन्होंने बैठक के दौरान कही। इसके मुताबिक, विदेश मंत्री ने कहा कि होर्मुज से सटे देश होने के नाते ओमान पर समुद्री नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करने की विशेष जिम्मेदारी है। ओमान यह जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय कानून और यूनाइटेड नेशन्स के समुद्री कानून संबंधी सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) के तहत अपने दायित्वों के अनुरूप निभा रहा है।
गल्फ देशों के तीन दिवसीय दौरे पर हैं रूबियो
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होर्मुज से संबंधित भविष्य की किसी भी व्यवस्था में जहाजों के आवागमन पर किसी प्रकार का पारगमन शुल्क (ट्रांजिट फीस) लगाने का प्रावधान शामिल नहीं होगा। बर्गेनस्टॉक टॉक्स के बाद रूबियो गल्फ देशों के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को वो बहरीन पहुंचे। यहीं जेसीसी- अमेरिका संयुक्त बैठक में भाग लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14