Ali Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 3 बेटे, उत्तराधिकारी मोजतबा ने बनाई दूरी
खबर सार :-
Ali Khamenei: ईरान के सरकारी टेलीविज़न पर दिखाए गए लाइव दृश्यों में अली खामेनेई के तीन बेटे—मोस्तफ़ा, मेसम और मसूद खामेनेई तेहरान में मौजूद इमाम खामेनेई ग्रैंड मोसाला में अपने पिता के ताबूत के पीछे खड़े दिखाई दिए। यह राजधानी में स्थित एक विशाल धार्मिक परिसर है।
खबर विस्तार : -
Ali Khamenei: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के दफ़नाने की प्रक्रिया का दूसरा दिन भारी भीड़ और शोक के माहौल के बीच जारी रहा। राजधानी तेहरान में लाखों लोग जनाजे में शामिल हुए, जिनमें दिवंगत सुप्रीम लीडर के तीन बेटे भी थे। हालांकि उनके उत्तराधिकारी व वर्तमान सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई नजर नहीं आए।
सूत्रों की माने तो अंतिम संस्कार की नमाज़ ईरान के वरिष्ठ धर्मगुरु अयातुल्ला जाफ़र सोभानी ने पढ़ाई। इस मौके पर खामेनेई के तीन बेटे मसूद, मेसम और मुस्तफ़ा मौजूद थे। रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के कमांडर अहमद वाहिदी भी वहां मौजूद थे। हालांकि, उनके दूसरे नंबर के बेटे और मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, सुरक्षा कारणों से समारोह में शामिल नहीं हुए। बताया गया कि अमेरिका-इजराइल द्वारा संभावित हमले की आशंका के कारण वे दूर रहे।
Ali Khamenei: तेहरान में आयोजित की गई थी प्रार्थना सभा
दरअसल रविवार को तेहरान के ग्रैंड मोसाल्ला धार्मिक परिसर में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिनकी मौत हो गई थी। ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि देश के सबसे वरिष्ठ धार्मिक नेताओं में से एक, जाफ़र सोभानी ने इस सभा का नेतृत्व किया। इस दौरान खामेनेई और उनके परिवार के चार सदस्यों के लिए प्रार्थना पढ़ी गई। इसमें उनकी 18 महीने की पोती भी शामिल थी। ये सभी अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे गए थे। ये सभी एक अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए थे।
एक हफ्ते तक चलेगी दफनाने की रस्में
सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, खामेनेई को दफनाने की रस्में एक हफ़्ते तक ईरान और इराक के विभिन्न शहरों में निभाई जाएंगी। सोमवार को एक विशाल अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा, जो मध्य तेहरान से रिवोल्यूशन स्क्वायर (मेदान-ए-एंगहेलाब) तक जाएगा; इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मंगलवार को पवित्र शहर कोम में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को इराक के नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा, जहां शिया मुसलमानों के पवित्र स्थलों पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। गुरुवार को शव को ईरान वापस लाया जाएगा और उनके गृहनगर मशहद में इमाम रजा दरगाह परिसर में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः- रूस का दावा: यूक्रेन के 500 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें मार गिराईं, बड़ा हमला नाकाम
अन्य प्रमुख खबरें
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02
-
नेपाल में बारिश-बाढ़ से चीन के साथ व्यापार प्रभावित, आपूर्ति पर संकट
2026-09-30
-
सुपर इंटेलिजेंस के लिए सुरक्षा उपायों पर एक मंच पर आईं टेक कंपनियां
2026-09-30
-
AI का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करेंगेःTrump
2026-09-30
-
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश कर रहा अमेरिका, पता बताने वाले को दस करोड़ का इनाम
2026-09-29
-
अमेरिकी सेना और सहयोगी देशों के लिए मिसाइल उत्पादन का दिया कॉन्ट्रैक्ट
2026-09-29
-
Jinping के साथ China को weapons बेचने की बिक्री पर कोई चर्चा नहीं हुई: Trump
2026-09-29
-
नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 लोगों की मौत, राहत जारी
2026-09-28
-
बांग्लादेश में बढ़ रहा खसरे का प्रकोप, 24 घंटों में 9 बच्चों की मौत
2026-09-28
-
मेक्सिको में ‘पोलो’ तूफान की चेतावनी, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा
2026-09-28
-
भारतीय आसमान में जुट रही हैं सात देशों की वायु सेनाएं, अब होगा हवाई शक्ति का प्रदर्शन
2026-09-27