यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला
खबर सार :-
रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन की राजधानी कीव पर आधी रात बाद हमला किया। रूसी हमले आज तड़के तक जारी रहे। देश की वायुसेना ने यह जानकारी दी।
खबर विस्तार : -
Russian attacks early hours today. रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन की राजधानी कीव पर आधी रात बाद हमला किया। रूसी हमले आज तड़के तक जारी रहे। देश की वायुसेना ने यह जानकारी दी। यह हमला तुर्किये में होने वाले उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुआ। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हिस्सा लेने की संभावना है। रूस ने एक हफ्ते में यूक्रेन पर 2,200 ड्रोन और 1,730 गाइडेड बमों से हमला किया है।
द कीव इंडिपेंडेंट, कीव पोस्ट और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी कीव के केंद्र में तड़के शक्तिशाली विस्फोट हुए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से हमला किया है। हमले में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं और राजधानी के कम से कम दो इलाकों में आग लगने या मलबे से नुकसान की खबर है। क्लिट्स्को ने कहा कि पोडिल्स्की जिले में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसमें लोग फंसे हुए हैं।
हमले से कुछ देर पहले ही पूरे शहर में हवाई हमले के सायरन बजाए गए। इससे पहले रविवार को दिन में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी जारी की थी कि खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि रूस नए बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। पिछले गुरुवार को रूस ने कीव पर जबरदस्त हमला किया था। इस हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए थे। तुर्किये के अंकारा में मंगलवार को शुरू होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध मुख्य मुद्दा होगा। रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के दिशा-निर्देश पर रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। यूक्रेन के शहरों को मॉस्को के ड्रोन और मिसाइलों से लगभग हर रात हमलों का सामना करना पड़ रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार, रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप से लगभग 90 मिनट तक फोन पर बातचीत की। बातचीत में ट्रंप ने फिर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में मदद की पेशकश की।
डार्नित्स्की जिले में तीन अन्य अपार्टमेंट इमारतों को निशाना बनाया
कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख टिमुर तकाचेंको ने बताया कि शहर के पोडिल्स्की जिले में एक रिहायशी इमारत की 7वीं और 9वीं मंजिल के बीच का हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। डार्नित्स्की जिले में तीन अन्य अपार्टमेंट इमारतों को निशाना बनाया गया है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि कीव शहर की सीमा के भीतर कम से कम सात लोग घायल हुए। क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाशनिक ने बताया कि राजधानी के ठीक बाहर कीव ओब्लास्ट में स्थित बुचा में भी कम से कम तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात 1:40 बजे के आसपास कई धमाके हुए। फिर रात 2:10 बजे और 3:15 बजे हमलों का नया दौर शुरू हुआ। धमाकों से घबराए कीव के हजारों निवासी पनाह लेने के लिए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की ओर भागे। उधर, मिसाइल हमलों के जवाब में, पोलैंड की वायुसेना ने कहा कि उसने देश के अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर लड़ाकू विमान तैनात किए।
जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, " यह पुतिन का तरीका है। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के ठीक बाद और अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन से पहले रूस तबाही मचाना चाहता है। इस बीच, यूक्रेन ने भी रूसी क्षेत्र के भीतर तेल रिफाइनरियों, बंदरगाहों और सैन्य कारखानों जैसे अहम बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ा दिए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को सिर्फ एक हफ्ते में लगभग रूसे के 2,200 ड्रोन, 1,730 से ज्यादा गाइडेड एरियल बम और 106 मिसाइलों का सामना करना पड़ा। जेलेंस्की ने माना कि यूक्रेन के पास एंटी-बैलिस्टिक क्षमता की भारी कमी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14
-
नेपाल खाद उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर, नई तकनीकी में करा रहा निवेश
2026-11-14
-
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल
2026-11-13
-
बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर जानलेवा हमला, ncp की हैं पदाधिकारी
2026-11-12
-
होर्मुज स्ट्रेट पर तेल टैंकर में लगी आग, ईरान अमेरिका पर बना रहा दबाव
2026-11-11
-
बांग्लादेश में हिंसा तेज, उपद्रवियों ने बस जलाया; चालक की मौत
2026-11-11