ऑस्ट्रेलिया में घटे बिजली के दाम, एक जुलाई से ज्यादातर घरों और छोटे कारोबारों को राहत
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया ने घरों और छोटे कारोबारों के लिए बिजली की कीमतें कम कर दी हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऊर्जा नियामक ने एक जुलाई से बिजली की कीमतों में कमी का ऐलान किया है। नवीकरणीय ऊर्जा और स्टोरेज सिस्टम के आने से कोयले पर निर्भरता कम हुई है। इससे बिजली भी सस्ती हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य बिजली ग्रिड्स ने 2025 के आखिर में 50 प्रतिशत से ज्यादा बिजली नवीकरणीय ऊर्जा से बनानी शुरू कर दी है।
खबर विस्तार : -
कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया के ऊर्जा नियामक ने कहा है कि एक जुलाई से ज्यादातर घरों और छोटे कारोबारों के लिए बिजली की कीमतें कम हो जाएंगी। यह कमी बिजली सेक्टर में लागत घटने की वजह से हो रही है।
घरेलू बिजली की कीमतें 3.4 प्रतिशत से पांच प्रतिशत तक कम होंगी
ऑस्ट्रेलियन एनर्जी रेगुलेटर (एईआर) ने बताया कि 2026-27 के लिए उसका फाइनल डिफाल्ट मार्केट ऑफर (डीएमओ) तय हो गया है। इसके तहत न्यू साउथ वेल्स में घरेलू बिजली की कीमतें 3.4 प्रतिशत से पांच प्रतिशत तक कम होंगी। वहीं क्वींसलैंड में करीब 7.2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिलेगी। दूसरी तरफ साउथ ऑस्ट्रेलिया में थोड़ा बदलाव उल्टा होगा, जहां कीमतें लगभग 1.4 प्रतिशत बढ़ जाएंगी।
छोटे व्यवसायों के लिए तीनों इलाकों में सस्ती होगी बिजली
छोटे व्यवसायों के लिए तीनों इलाकों में बिजली सस्ती होगी। एईआर ने कहा कि डीएमओ एक तरह का सुरक्षा विकल्प और एक बेंचमार्क कीमत है, जो उन लोगों के लिए होती है जो स्टैंडर्ड बिजली प्लान पर हैं। हालांकि नॉर्दर्न टेरिटरी, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और क्वींसलैंड के कुछ ग्रामीण इलाके अलग-अलग कीमत प्रणाली के तहत आते हैं, फिर भी डीएमओ पूरे देश में बिजली की कीमतों का एक अहम संकेतक माना जाता है।
नवीकरणीय ऊर्जा से बन रही है 50 प्रतिशत से अधिक बिजली
क्लाइमेट चेंज और एनर्जी मंत्री क्रिस बोवेन ने कहा कि बिजली की कीमतों में यह गिरावट इस बात के साथ मेल खाती है कि ऑस्ट्रेलिया के मुख्य बिजली ग्रिड्स ने 2025 के आखिर में 50 प्रतिशत से ज्यादा बिजली नवीकरणीय ऊर्जा से बनानी शुरू कर दी है। इससे थोक बिजली की कीमतें नीचे आ रही हैं और इसका असर धीरे-धीरे बिलों पर भी दिखने लगा है।
नवीकरणीय ऊर्जा, स्टोरेज सिस्टम से कम हो रही कोयले पर निर्भरता
उन्होंने कहा कि ज्यादा नवीकरणीय ऊर्जा और स्टोरेज सिस्टम के आने से कोयले पर निर्भरता कम हो रही है, जिससे बिजली सस्ती होने का दबाव बन रहा है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एईआर की चेयर क्लेयर सैवेज ने कहा कि थोक बिजली लागत में कमी, कीमतों में कम उतार-चढ़ाव और पवन ऊर्जा व बैटरी जैसी रिन्यूएबल सोर्स से ज्यादा उत्पादन होने की वजह से यह गिरावट आई है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष की अनिश्चितता के बावजूद थोक बिजली की कीमतें कम हुई हैं।
'सोलर शेयरर ऑफर' भी किया घोषित
नियामक ने एक नया 'सोलर शेयरर ऑफर' भी घोषित किया है। इसके तहत बिजली कंपनियों को ऐसे प्लान देने होंगे, जिनमें स्मार्ट मीटर वाले ग्राहकों को दिन के समय, खासकर दोपहर में तीन घंटे तक मुफ्त बिजली मिलेगी, ताकि लोग ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध ज्यादा सोलर ऊर्जा का बेहतर उपयोग कर सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02
-
नेपाल में बारिश-बाढ़ से चीन के साथ व्यापार प्रभावित, आपूर्ति पर संकट
2026-09-30