US Iran Ceasefire : ईरान ने अमेरिका पर लगाया सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप, कार्रवाई को बताया दुर्भावना से प्रेरित
खबर सार :-
ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ईरान ने बयान जारी कर इस कार्रवाई को दुर्भावना से प्रेरित और वादाखिलाफी करार दिया है। ईरान ने दावा किया है कि वह अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने में हिचकेगा नहीं। अगर फिर युद्ध जैसे हालात बने तो जवाब पहले से अधिक बड़ा और हिंसक होगा।
खबर विस्तार : -
US Iran Ceasefire : ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एक बयान जारी कर इसे दुर्भावना से प्रेरित और वादाखिलाफी करार दिया है। इस बयान की कॉपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी चस्पा की गई है।
US Iran Ceasefire : सुरक्षा, संप्रभुता की रक्षा करने में हिचकेगा नहीं ईरान
ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि होर्मोजगन प्रांत में अमेरिका की आक्रामक कार्रवाई उनकी ‘दुर्भावना और वादाखिलाफी’ को दिखाती है। ईरान ने दावा किया कि वह अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने में हिचकेगा नहीं। बयान में लिखा है, अमेरिकी सेना ने पिछले 48 घंटों में ईरानी व्यापारिक जहाजों के खिलाफ जो कार्रवाई की है, वो सीजफायर नियमों का सीधा-सीधा उल्लंघन है।
US Iran Ceasefire : शांति प्रयासों को लेकर अमेरिका ने की वादाखिलाफी
इसमें आगे शांति प्रयासों की चर्चा करते हुए वादाखिलाफी का उल्लेख किया गया है। कहा गया है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता में जारी कूटनीतिक प्रक्रिया के समानांतर किए गए ये आक्रामक कदम एक बार फिर अमेरिकी शासन की दुर्भावना और वादाखिलाफी को पूरी दुनिया के सामने उजागर करते हैं।
US Iran Ceasefire : इस कार्रवाई का मुकम्मल जवाब देगा तेहरान
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इससे यह भी साबित होता है कि "ईरानी राष्ट्र का मैदान, जनआंदोलन और कूटनीति तीनों मोर्चों पर अमेरिका के प्रति गहरा अविश्वास पूरी तरह तर्कसंगत है और ईरानी जनता के खिलाफ उसके गलत व्यवहार पर आधारित है।
ईरान ने दोहराया कि उनका देश इन आक्रामक कार्रवाइयों की सख्त शब्दों में निंदा करता है, ये संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन है। तेहरान इस कार्रवाई का मुकम्मल जवाब देगा।
US Iran Ceasefire : 26 मई की सुबह अमेरिका ने किया होर्मुज पर अटैक
26 मई की सुबह ही अमेरिका की ओर से होर्मुज पर अटैक किया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) के मुताबिक यह कार्रवाई सेल्फ-डिफेंस (आत्मरक्षा) में की गई। सेंटकाम के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों को खतरे से बचाने के लिए ये हमले किए गए। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास कथित तौर पर बारूदी सुरंग बिछा रही बोट्स को निशाना बनाया। इसके अलावा बंदर अब्बास पोर्ट के पास सरफेस टू एयर मिसाइल साइट पर भी हमला किया।
US Iran Ceasefire : युद्ध जैसी स्थिति बनी तो जवाब ज्यादा बड़ा और हिंसक होगा
हमले के बाद ईरान की सेना ने कहा कि अगर उस पर फिर हमला हुआ, तो वह पहले से ज्यादा बड़ा और कड़ा जवाब देगा। सेना के प्रवक्ता अबोलफजल शेखरची ने कहा कि अगली बार ईरान की कार्रवाई सिर्फ इस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी। अगर फिर युद्ध जैसी स्थिति बनी, तो जवाब पहले से ज्यादा बड़ा और हिंसक होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14