Jabalpur Cruise Accident: मौत भी मां-बेटे को न कर पाई जुदा, जानें बगरी डैम हादसे की वायरल हो रही भावुक तस्वीर का सच
खबर सार :-
Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर में बर्गी बांध क्रूज जहाज दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई है, जबकि 28 से ज़्यादा लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक माँ और बेटे की तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है और इसे इस दुर्घटना से जोड़ा जा रहा है।
खबर विस्तार : -
Jabalpur Cruise Accident Viral Mother Son Photo: मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध (bargi accident) पर हुए दुखद क्रूज़ हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, और लगभग 60 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद सभी लापता लोगों की तलाश पूरी हो गई है। रविवार सुबह 39 वर्षीय कामराज आर. का शव मिलने के बाद बचाव अभियान को आधिकारिक तौर पर समाप्त घोषित कर दिया गया। कामराज आर. लापता थे। इससे पहले, उनके 8 वर्षीय भतीजे मयूरन का शव भी बरामद कर लिया गया था।
Jabalpur Cruise Accident : क्या है वायरल भावुक तस्वीर का सच
बर्गी बांध पर हुए दुखद क्रूज हादसे के बाद, सोशल मीडिया पर भ्रामक तस्वीरों और जानकारियों का सिलसिला जारी है। इस घटना के बाद, मां-बेटे को दर्शाती एक भावुक तस्वीर (Viral Mother Son Photo) तेजी से वायरल हो रही, जिसे कई यूज़र्स सीधे तौर पर इसी हादसे से जोड़कर शेयर कर रहे थे। इस तस्वीर में मां अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाए दिख रही है, और इसे देखकर लोग मान बैठे कि ये उसी हादसे की तस्वीर है। दावा किया जा रहा है कि यह उस हादसे का सबसे मार्मिक मंजर है। इतना ही नहीं लोगों ने इस फोटो को दुख और ममता की सबसे बड़ी मिसाल बताते हुए तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया । हालांकि प्रशासन ने इस तस्वीर को पूरी तरह से फेक और भ्रामक बताया है।
Viral Mother Son Photo: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर
दरअसल हादसे के बाद, एक तस्वीर WhatsApp, Facebook और X पर तेज़ी से फैलने लगी। कई लोगों ने दावा किया कि यह उसी मां और बच्चे की तस्वीर है, जिन्होंने बर्गी बांध त्रासदी में अपनी जान गंवा दी थी। यहां तक कि कुछ जानी-मानी हस्तियों ने भी बिना तस्वीर की सच्चाई जाने इसे शेयर कर दिया, जिससे लोगों के बीच भावनात्मक माहौल और भी गहरा हो गया।
Jabalpur Viral Mother Son Photo: प्रशासन ने बताया वायरल तस्वीर का सच
जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट जारी कर स्पष्ट किया कि मां और बेटे की वायरल तस्वीर का बर्गी बांध क्रूज हादसे से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर या तो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करके बनाई गई है, या फिर इसे किसी बिल्कुल अलग संदर्भ से लिया गया है। कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक तस्वीरें और खबरें शेयर करने से बचें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

30 अप्रैल को हुआ था हादसा, 13 लोगों की गई जान
बता दें कि बरगी बांध में प्रतिदिन शाम को मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का क्रूज पर्यटकों को लहरों की सवारी कराता है। पिछले गुरुवार (30 अप्रैल) की शाम को MP टूरिज़्म द्वारा संचालित एक क्रूज़ जो पर्यटकों से खचाखच भरा था तेज़ तूफ़ान और हवाओं के कारण बरगी बांध में डूब गया था। क्रूज़ में लगभग 47 पर्यटक सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही, पुलिस और ज़िला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत तथा बचाव अभियान शुरू किया। NDRF और SDRF की मदद से पहले दो दिनों में चलाए गए राहत और बचाव अभियानों के दौरान 29 लोगों को बचा लिया गया था। कुछ पर्यटक तैरकर खुद ही किनारे तक पहुंचने में भी सफल रहे। इस शुरुआती चरण के दौरान, नौ लोगों के शव बरामद किए गए। इसके बाद शनिवार शाम (2 मई) दो बच्चों के शव मिले।
भारी बारिश और तूफ़ानी मौसम के कारण शनिवार को राहत और बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। रविवार सुबह, सेना के जवान तलाशी अभियान फिर से शुरू करने के लिए NDRF और SDRF की टीमों के साथ शामिल हो गए। इस दोबारा शुरू की गई खोज के दौरान, सुबह करीब 6:00 बजे दुर्घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर एक और बच्चे का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मयूरन के रूप में हुई है, जो त्रिची (तमिलनाडु) का रहने वाला था। इसके बाद आज सुबह कामराज आर. का शव भी बरामद कर लिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बेगूसराय के नए DM ने किसके छूए पैर ! तस्वीरें हो रही वायरल
2026-09-27
-
AI के रेट्रो ट्रेंड में रंगा हिमाचल का सियासी कुनबा, आजमाया 80s का लुक
2026-09-11
-
1980 के दशक के Retro AI Trend ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
2026-09-11
-
Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल
2026-09-05
-
ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते MS धोनी का Video हुआ वायरल
2026-09-04
-
युवक ने गर्लफ्रेंड से करवाए 3400 KISS, वायरल हुई 'किसिंग कार'
2026-08-25
-
करीना ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर
2026-08-23
-
ज्ञानवापी से फांसी के फंदे तक: जानिए कौन हैं हर फैसले से सनसनी मचाने वाले जज?
2026-08-17
-
अफसरों की आकर्षक मेहरबानी, 9.82 करोड़ के तालाब में भरेगा बारिश का पानी
2026-08-11
-
Sara Tendulkar: बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश
2026-08-10
-
Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
2026-07-16
-
G7 Summit में जेलेंस्की ने किया मेलोनी को Kiss ? असहज हुईं इटली की प्रधानमंत्री, Video हुआ वायरल
2026-06-18
-
Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को 115 फीट की ऊंचाई से छोड़ा, मौके पर मौत
2026-06-15
-
कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है इतना ट्रेंड ?
2026-05-20
-
चप्पल उतारी, घुटनों पर बैठे और सीढ़ियों को दंडवत किया प्रणाम...CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन विधानसभा में यूं ली एंट्री
2026-05-13