चप्पल उतारी, घुटनों पर बैठे और सीढ़ियों को दंडवत किया प्रणाम...CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन विधानसभा में यूं ली एंट्री
खबर सार :-
CM Suvendu Adhikari Viral Video: मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी विधानसभा पहुंचे। सदन में प्रवेश करने से पहले उन्होंने दंडवत प्रणाम किया।
खबर विस्तार : -
CM Suvendu Adhikari Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र का पहला दिन है। पहले दिन सीएम सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उनके साथ पांच अन्य कैबिनेट मंत्रियों और बाकी नए चुने गए विधायकों ने भी शपथ ली। हालांकि मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार विधानसभा में एंट्री करने से पहले उन्होंने चप्पल उतारी फिर घुटनों के बल बैठकर सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया और उसके बाद अंदर प्रवेश किया। इस दौरान मौके पर कई नेता और अधिकारी मौजूद थे। सुवेंदु अधिकारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
Suvendu Adhikari Viral Video: विधानसभा में एंट्री से पहले किया दंडवत प्रणाम
दरअसल सीएम के तौर पर सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाम विधानसभा में पहला दिन था। सुवेंदु सफ़ेद कुर्ता और पजामा पहनकर विधानसभा पहुंचे थे। जब वे यहां पहुंचे, बाहर से लेकर अंदर तक रेड कार्पेट बिछाई गई थी। विधानसभा के मुख्य द्वार से प्रवेश करने से पहले, वे अचानक रुक गए और अपनी चप्पलें उतार दीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वे ज़मीन पर पेट के बल लेट गए । उसके बाद उठे और विधानसभा के मुख्य द्वार को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फिर वह सबके साथ विधानसभा में दाखिल हुए। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार विधानसभा पहुंचने पर, सुवेंदु अधिकारी को 'गार्ड ऑफ़ ऑनर' भी दिया गया।
लोगों ने पीएम मोदी से की तुलना
विधानसभा में प्रवेश करने से पहले सुवेंदु अधिकारी के दंडवत प्रणाम करने का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई लोग सीएम सुवेंदु अधिकारी के इस वीडियो को देख पीएम नरेंद्र मोदी के उस पल का जिक्र कर रहे है कि जब 2014 में पीएम मोदी ने पहली बार लोकसभा में एंट्री करने से पहले सीढ़ियों पर मत्था टेका था।
Suvendu Adhikari Viral Video: बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत
हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत हासिल की। भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीतीं, जबकि तृणमूल सिर्फ 80 सीटों तक ही सीमित रह गई। बंगाल में बहुमत हासिल करने के लिए ज़रूरी जादुई आंकड़ा 148 सीटों का था। भाजपा ने 207 सीटें जीतकर इस आंकड़े को पार कर लिया।
इस चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों ही सीटों से जीत हासिल की थी। सुवेंदु ने भवानीपुर सीट से पूर्व सीएम ममता बनर्जी को करारी शिकस्त दी। इसके बाद कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल R.N. रवि ने सुवेंदु अधिकारी और उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई अन्य केंद्रीय मंत्री, साथ ही NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बेगूसराय के नए DM ने किसके छूए पैर ! तस्वीरें हो रही वायरल
2026-09-27
-
AI के रेट्रो ट्रेंड में रंगा हिमाचल का सियासी कुनबा, आजमाया 80s का लुक
2026-09-11
-
1980 के दशक के Retro AI Trend ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
2026-09-11
-
Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल
2026-09-05
-
ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते MS धोनी का Video हुआ वायरल
2026-09-04
-
युवक ने गर्लफ्रेंड से करवाए 3400 KISS, वायरल हुई 'किसिंग कार'
2026-08-25
-
करीना ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर
2026-08-23
-
ज्ञानवापी से फांसी के फंदे तक: जानिए कौन हैं हर फैसले से सनसनी मचाने वाले जज?
2026-08-17
-
अफसरों की आकर्षक मेहरबानी, 9.82 करोड़ के तालाब में भरेगा बारिश का पानी
2026-08-11
-
Sara Tendulkar: बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश
2026-08-10
-
Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
2026-07-16
-
G7 Summit में जेलेंस्की ने किया मेलोनी को Kiss ? असहज हुईं इटली की प्रधानमंत्री, Video हुआ वायरल
2026-06-18
-
Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को 115 फीट की ऊंचाई से छोड़ा, मौके पर मौत
2026-06-15
-
कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है इतना ट्रेंड ?
2026-05-20
-
Anu Sharma: कौन हैं वायरल गर्ल अनु शर्मा ? जिन्होंने पैलेंटिर में शामिल होने के लिए छोड़ दी गूगल की नौकरी
2026-05-06