19 Minutes Viral Video: कौन हैं Sweet Zannat ? जिनका 19 मिनट का MMS हो रहा वायरल, आप मत करना ये भूल
खबर सार :-
19 Minutes Viral Video: स्वीट जन्नत नाम की एक लड़की का 19 मिनट का MMS वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग बिना किसी पुष्टि के उन्हें वीडियो में दिखने वाली लड़की समझकर ट्रोलिंग करने लगे। जानें वह कौन है और वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है।
खबर विस्तार : -
19 Minutes Viral Video: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों में एक कथित MMS वीडियो ने तेजी से वायरल हो रहा है। 19 मिनट 34 सेकंड का यह वीडियो लगातार चर्चा में बना हुआ है। 27 नवंबर से यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम और कई दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है। MMS देखते ही देखते ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया।
19 Minutes Viral Video: क्या है वायरल वीडियो का सच
19 मिनट 34 सेकंड वाले वीडियो में एक कपल आपत्तिजनक स्थिति में हैं और काफी वल्गर बातें कर रहे हैं। ये वीडियो कैसे सोशल मीडिया पर आया, अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। क्या ये वीडियो जानबूझकर कपल ने फेमस होने के लिए डाला है या होटल वाले ने बदमाशी की है या फिर कपल में से किसी एक ने ये नीच हरकत की है। हालांकि इसका पता नहीं चल पाया है।
हालांकि दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ( 19 Minutes Viral Video) सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Sweet Zannat का है, जबकि इसके AI डीपफेक होने के आरोप भी लग रहे हैं। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। जैसे-जैसे विवाद गहराता जा रहा है, सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिर स्वीट जन्नत कौन है, और वायरल वीडियो के पीछे का सच क्या है?
19 Minutes Viral Video: Sweet Zannat कौन है ?
बता दें कि स्वीट जन्नत मेघालय के महेंद्रगंज की एक पॉपुलर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट @sweet_zannat_12374 है, जहां वह रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में वीडियो पोस्ट करती हैं। उनकी फॉलोइंग लगातार बढ़ रही थी, लेकिन MMS वीडियो वायरल होने के बाद, उनकी संख्या अचानक बहुत ज़्यादा बढ़ गई। अभी, जन्नत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 344,000 फॉलोअर्स हैं।
दरअसल स्वीट जन्नत (Sweet Zannat ) जैसी दिखने वाली एक लड़की का कथित 19 मिनट, 34 सेकंड का प्राइवेट वीडियो वायरल हो गया। यह MMS वीडियो इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दो हिस्सों में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर वीडियो लिंक खोजने की होड़ लग गई। जैसे ही वीडियो सामने आया, यूज़र्स ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसके क्लिप शेयर करना शुरू कर दिया, और कमेंट सेक्शन में लगातार एक ही सवाल पूछा गया-“भाई, वो वाला लिंक मिल सकता है?”
Deepfake को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ा खतरा
फिलहाल, इस मामले में किसी आधिकारिक एजेंसी द्वारा जांच की पुष्टि नहीं हुई है, पर सोशल मीडिया पर डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग को लेकर व्यापक चर्चा जारी है। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि AI डीपफेक (Deepfake) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किसी की इमेज को नुकसान पहुंचाने के लिए कैसे किया जा सकता है। हाल के महीनों में कई एक्सपर्ट्स ने Deepfake वीडियो से बढ़ते खतरे के बारे में चेतावनी दी है।
19 Minutes Viral Video: वीडियो शेयर मत करना वरना
अगर आपको गलती से यह वीडियो मिल भी जाए, तो इसे शेयर न करें, वरना आप मुश्किल में पड़ जाएंगे। वैसे भी, इस वीडियो ने पहले ही कई लोगों की काफी बदनामी कर दी है। भारतीय कानून में आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो शेयर करने पर सजा का प्रावधान है। आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 के तहत, अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन अश्लील सामग्री पोस्ट करता है, तो उसे पहली बार 3 साल तक की जेल और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। दूसरी बार अपराध करने पर 5 साल तक की जेल और अधिक जुर्माना हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुंबई के पार्क में नाबालिगों ने 'कपल' को बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
2026-11-21
-
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में माधुरी के बेटे संग दिखी 'मिस्ट्री गर्ल' कौन ?
2026-11-06
-
रश्मिका मंदाना ने शादी के लिए विजय को 100 बार किया था प्रपोज
2026-10-18
-
बेगूसराय के नए DM ने किसके छूए पैर ! तस्वीरें हो रही वायरल
2026-09-27
-
AI के रेट्रो ट्रेंड में रंगा हिमाचल का सियासी कुनबा, आजमाया 80s का लुक
2026-09-11
-
1980 के दशक के Retro AI Trend ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
2026-09-11
-
Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल
2026-09-05
-
ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते MS धोनी का Video हुआ वायरल
2026-09-04
-
युवक ने गर्लफ्रेंड से करवाए 3400 KISS, वायरल हुई 'किसिंग कार'
2026-08-25
-
करीना ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर
2026-08-23
-
ज्ञानवापी से फांसी के फंदे तक: जानिए कौन हैं हर फैसले से सनसनी मचाने वाले जज?
2026-08-17
-
अफसरों की आकर्षक मेहरबानी, 9.82 करोड़ के तालाब में भरेगा बारिश का पानी
2026-08-11
-
Sara Tendulkar: बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश
2026-08-10
-
Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
2026-07-16
-
G7 Summit में जेलेंस्की ने किया मेलोनी को Kiss ? असहज हुईं इटली की प्रधानमंत्री, Video हुआ वायरल
2026-06-18