Noida: 15 साल पुरानी लव स्टोरी का खौफनाक अंत...वेलेंटाइन-डे पर प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दी जान
खबर सार :-
Noida: वैलेंटाइन डे पर नोएडा में कार में कपल के शवों के मामले से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि कपल पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे। आरोप है कि महिला किसी और से शादी करने की प्लानिंग कर रही थी, जिससे झगड़ा हुआ। पुलिस इस मामले को लव अफेयर मानकर सभी एंगल से जांच कर रही है।
खबर विस्तार : -
Noida Crime News: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में वैलेंटाइन डे पर एक प्रेमी-युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव एक कार के अंदर मिले। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 में हुई। फिलहाल, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
लंबे समय से रिलेशनशिप में थे प्रेमी युगल
शुरुआती जानकारी के मुताबिक,युवक ने कथित तौर पर पहले लड़की को गोली मारकर हत्या की फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। मृतक युवती की पहचान नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की रहने वाली रेखा के रूप (26) में हुई है। जबकि युवक की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सुमित (32) के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, इस घटना के पीछे का मकसद अभी तक सामने नहीं आया है। नोएडा पुलिस ने भी इस घटना पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।
WhatsApp मैसेज से खुला राज
पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया है दोनों एक दिन पहले ही अपने घरों से गायब हुए थे। परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। जांच में खुलासा हुआ है कि युवक ने मरने से पहले युवती को एक WhatsApp मैसेज भेजा। इसमे लिखा था कि दोनों पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे। उसने मेरे साथ 15 साल बिताए और मुझसे वादा किया कि लेकिन वह अब किसी और से शादी करने जा रही है। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
पिछले हफ्ते बॉयफ्रेंड से तंग आकर युवती ने कर लिया था सुसाइड
पिछले हफ्ते, ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस जांच में पता चला कि शादी को लेकर एक पार्टी के दौरान युवक और युवती में बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि युवती की दोस्त मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसी बीच, युवती कमरे के अंदर गई और आरोपी के बैग में रखी लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान आशीष पंवार के रूप में हुई, जो दिल्ली पुलिस में काम करता था। दोनों पिछले पांच-छह साल से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच करीबी रिश्ता था। पुलिस ने मामले के सिलसिले में आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15