Weather Update: यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ-प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश
खबर सार :-
Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी UP से लेकर पूर्वांचल तक, कई ज़िलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ठंडी हवाओं ने आम जनता को राहत दी है, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
खबर विस्तार : -
Weather Update: उत्तर प्रदेश का मौसम (Aaj Ka Mausam) शुक्रवार को अचानक बदल गया। लखनऊ-प्रयागराज समेत पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक तेज हवाओं के कई जिलों झमाझम बारिश (UP Rain) हुईं । हालांकि, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जबकि बारिश के कारण तापमान में आई भारी गिरावट ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग (IMD) कई जिलों के लिए बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने की उम्मीद है, और इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच पहुंच सकता है।
Weather Update: लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा
राजधानी लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट बदली। जहां दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई थी, वहीं सुबह 9:00 बजे के कुछ ही देर बाद घने काले बादलों ने अचानक पूरे शहर को घेर लिया। कुछ ही पलों में आसमान में अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को बहुत ज़रूरी राहत मिली, जो पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे थे।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने शहर के निवासियों को चौंका दिया। कई लोग जो सुबह धूप देखकर अपने घरों से बाहर निकले थे, वे बारिश और तेज़ हवाओं के कारण परेशान नज़र आए। मौसम ने गुरुवार शाम से ही बदलने के संकेत देने शुरू कर दिए थे, और देर रात कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे कुछ जगहों पर जलभराव हो गया।
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी यूपी में मूसलाधार बारिश
मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आधी रात के बाद से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। अचानक हुई इस बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है, लेकिन लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। खासतौर पर आलू, सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा किसानों की चिंता का कारण बन गया है।
प्रयागराज-वाराणसी में आंधी-बारिश से बदला मौसम
प्रयागराज-काशी में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आंधी के कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संभल में भी अचानक मौसम खराब हो गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज बूंदों के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आधी रात के बाद से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।
Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी
उधर मौजूदा हालात को देखते हुए, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। IMD के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। प्रशासन ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।
तेज़ हवाओं से मिली गर्मी से राहत
गुरुवार को, तूफ़ान और बारिश के मेल ने एक बार फिर UP में मौसम का मिज़ाज बदल दिया। देर शाम हुई बारिश के बाद, ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी; हालाँकि, इस स्थिति ने आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटे हुए आलू इस समय खेतों में पड़े हैं और उन्हें इकट्ठा किए जाने का इंतज़ार है, लेकिन बारिश ने इस काम को रोक दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार के लिए ओलावृष्टि और आंधी-तूफ़ान का अलर्ट अभी भी जारी है।
Aaj Ka Mausam: मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी
गौरतलब है कि मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने हालात मुश्किल बनाने शुरू कर दिए थे। लोगों को ऐसे तापमान का अनुभव होने लगा था जो आमतौर पर अप्रैल के महीने में देखने को मिलता है। पारा 38 डिग्री सेल्सियस के निशान के करीब पहुंच गया था। दिन के अधिकतम तापमान और रात के न्यूनतम तापमान के बीच 10 डिग्री सेल्सियस से भी ज़्यादा का अंतर था।
बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों कि चिंता
पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक तेज हवाओं के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश हुईं । अचानक मौसम में हुए इस बदलाव से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली तो वहीं किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान खुले इलाकों में जाने से बचें। तेज हवाओं से पेड़ या कमजोर इमारतें गिर सकती हैं, इसलिए सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15