लखनऊ/गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्रांति का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अटूट भरोसा जताते हुए लखनऊ और गोरखपुर के लिए निवेश के पिटारे खोल दिए हैं। टाटा समूह ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश अब उनकी पहली पसंद बन चुका है और आगामी वर्षों में यहाँ निवेश की गति को दोगुना किया जाएगा।
राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाटा मोटर्स की 10 लाखवीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 34 वर्षों के लंबे सफर में टाटा मोटर्स ने यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले 5 वर्षों में उत्पादन क्षमता को दोगुना कर 20 लाख वाहनों तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक बाजार के लिए एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एन चंद्रशेखरन ने गोरखपुर में महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MPIT) परिसर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का उद्घाटन किया।
गोरखपुर में स्थापित यह अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लगभग 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार किया गया है, जिसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) ने महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग प्रदान किया है। इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ युवाओं को भविष्य की तकनीक जैसे ड्रोन टेक्नोलॉजी, 3D प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्पेस टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा। उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें इस सेंटर के माध्यम से अपनी स्किल को निखारना चाहिए ताकि वे बदलती वैश्विक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
उत्तर प्रदेश के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जागरूकता अभियान के तहत गोरखपुर ने विश्व कीर्तिमान रचा है। ‘AI फॉर ऑल’ अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत मात्र एक सप्ताह में 7,64,187 ऑनलाइन पंजीकरण हुए, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। मुख्यमंत्री योगी और एन चंद्रशेखरन को इसका आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा गया।
टाटा समूह उत्तर प्रदेश के आईटी सेक्टर में अपनी मौजूदगी को व्यापक रूप से बढ़ा रहा है। चेयरमैन चंद्रशेखरन के अनुसार, वर्तमान में लखनऊ, नोएडा और वाराणसी को मिलाकर टीसीएस में करीब 20,000 प्रोफेशनल्स काम कर रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य अगले 5 सालों में इस संख्या को 40,000 तक पहुँचाने का है। इसके अलावा टाटा संस डिफेंस, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और पावर सेक्टर में भी निवेश बढ़ा रहा है। अपनी यात्रा के दौरान एन चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गुरु गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नाथपंथ की गौरवशाली परंपरा और संतों के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' नीति और सिंगापुर-जापान जैसे देशों की यात्राओं से बना निवेश का माहौल अब धरातल पर दिखने लगा है। टाटा जैसे बड़े औद्योगिक घराने का यूपी पर यह भरोसा न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देगा, बल्कि लाखों युवाओं के लिए 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री के शब्दों में कहें तो, उत्तर प्रदेश अब पिछड़ा राज्य नहीं बल्कि संभावनाओं का 'उत्सव प्रदेश' बन चुका है।
अन्य प्रमुख खबरें
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04