सुलतानपुर: सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सख्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर चालान किए गए। यातायात पुलिस ने कुल 521 वाहनों का चालान करते हुए 7 लाख 93 हजार 500 रुपये का समन शुल्क अधिरोपित किया।
आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सर्वाधिक 375 चालान किए गए। इसके अलावा तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने के 42 चालान किए गए। गंभीर नियम उल्लंघन के मामलों में पुलिस ने 13 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी की। इस अभियान से शहर में यातायात नियमों का पालन कराने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
यातायात प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। साथ ही, निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित, दिलाई गई शपथ
गौ-संरक्षण एवं सनातन जागृति यात्रा सोनभद्र पहुंची, ओबरा में हुआ भव्य स्वागत
मनरेगा मजदूरों ने पंचायत भवन का किया घेराव, प्रशासन ने मानी सभी मांगें
अयोध्या यश म्यूजिकल ट्रस्ट ग्रुप द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन
Jhansi News: हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन सौहार्द और देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ संपन्न
CM विजय का बड़ा फैसला! 15 दिनों में बंद होंगी 717 शराब की दुकानें, ये है वजह
Himanta Biswa Sarma oath ceremony: शिवराज सिंह पहुंचे गोवाहाटी, बोले- यह ऐतिहासिक दिन
Jabalpur Cruise Accident: गेहूं सर्वे कराने वाली कंपनी चला रही थी क्रूज, जांच में बड़ा खुलासा
BJP Training Campaign Ayodhya : संगठन की धार तेज, अयोध्या में भाजपा का दो दिवसीय वैचारिक मंथन संपन्न
असम में डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा कल लेंगे सीएम पद की शपथ, PM मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल