कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा कारोबारियों की बैठक, डीएम-एसपी ने समस्याओं पर किया मंथन
खबर सार :-
सोने की खरीद को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद उत्पन्न हुई स्थिति के मद्देनज़र, समन्वय सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न ज़िलों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं; इन बैठकों में ज़िलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के अलावा GST अधिकारी भी उपस्थित थे।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सर्राफा कारोबारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑल इंडिया सर्राफा व्यापार मंडल और सुल्तानपुर सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित जिले भर के दर्जनों सर्राफा व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान व्यापारियों ने सोने की खरीद, आयात शुल्क और कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
पीएम मोदी ने की थी अपील
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोने की खरीद को लेकर की गई अपील के बाद उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि आम ग्राहकों और कारोबारियों के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है, जिसे स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता है। अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी को दूर करने के लिए प्रशासन उनके साथ समन्वय बनाए रखेगा।
बैठक में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक तथा जीएसटी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। सर्राफा व्यापारियों ने सोने पर लगाए गए भारी आयात शुल्क में कमी किए जाने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना था कि अधिक आयात शुल्क के कारण बाजार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
इसके साथ ही व्यापारियों ने त्योहारों और उत्सवों के अवसर पर स्वर्ण आभूषणों की खरीद-बिक्री को सुचारु रूप से जारी रखने की मांग की। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने 9 कैरेट और 14 कैरेट ज्वेलरी को बाजार में उतारने के लिए मान्यता और स्पष्ट दिशा-निर्देश देने की भी मांग रखी।
जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सर्राफा कारोबारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि व्यापारी बेझिझक अपना व्यवसाय करें और किसी भी समस्या की जानकारी सीधे प्रशासन को दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारी मोबाइल फोन के माध्यम से भी अपनी समस्याएं बता सकते हैं तथा समय-समय पर बैठक कर व्यापार की उन्नति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में ऑल इंडिया सर्राफा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष देबी प्रसाद सोनी, महामंत्री नवीन कुमार अग्रहरी, लक्खी चन्द्र कौशल, विनय कुमार वरनवाल, दिलीप कुमार वरनवाल, अक्षत अग्रवाल, राजकुमार सोनी, नीरज सोनी, आजाद सेठ, ऋषभ अग्रहरी, प्रकाश सोनी, आशीष सोनी, सुधीर अग्रहरी, संदीप सोनी, राजू सोनी, सुरेश सोनी, सुरेश हरौरा, रितिक अग्रहरी और निरंकार सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14