मतदाता सूची को लेकर सक्रिय हुई भाजपा, मनीषा पांडेय ने किया बूथों का निरीक्षण
खबर सार :-
सुल्तानपुर जिले के 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र के शिव नगर इलाके में, बीजेपी नेता मनीषा पांडे ने SIR (इलेक्टोरल रोल्स के स्पेशल समरी रिवीजन) अभियान के तहत बूथ नंबर 275, 276, 277 और 278 का निरीक्षण किया।
खबर विस्तार : -
सुलतानपुर: शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची सुनिश्चित करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में सुलतानपुर जिले की 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिव नगर मंडल में चल रहे एसआईआर (मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) अभियान के तहत भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने बूथ संख्या 275, 276, 277 एवं 278 का निरीक्षण किया।
मतदाता सूची सुधारने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मनीषा पांडेय ने फॉर्म-6 और फॉर्म-7 से संबंधित प्रपत्रों की गहन समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने यह भी देखा कि बूथ स्तर पर कार्य सही ढंग से और पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है या नहीं।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची में त्रुटियां रहती हैं तो इसका सीधा असर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर पड़ता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का नाम सही विवरण के साथ मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है।
लोगों को जागरूक करने की अपील
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि है, उसे समय रहते ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल एक अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
मनीषा पांडेय ने क्षेत्रवासियों से भी अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर मतदाता सूची का सत्यापन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जागरूक मतदाता लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
निरीक्षण के दौरान धर्मेंद्र कुमार दूबे, राजेश दूबे (निर्माण), मंडल उपाध्यक्ष बजरंग नारायण दूबे, बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे, बूथ अध्यक्ष सचिन कुमार दूबे सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। भाजपा द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आगामी चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14