लाठीचार्ज के विरोध में सुल्तानपुर में कांग्रेस का सत्याग्रह, राहुल गांधी के दौरे से सियासत गरमाई
खबर सार :-
लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सुल्तानपुर के गांधी पार्क में सत्याग्रह हुआ। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राहुल गांधी के आगमन को लेकर भी बैठक हुई।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुर: 17 फरवरी को लखनऊ में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जनपद सुल्तानपुर में कांग्रेस सड़क पर उतर आई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित सुपर मार्केट के गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किया गया।
सरकार के खिलाफ लगाए नारे
कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया, जबकि शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की प्रमुख उपस्थिति रही। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल राजनीतिक रूप से गरमाया रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध हमारा संवैधानिक अधिकार है। अगर सरकार जनता की आवाज उठाने वालों पर लाठी चलाएगी तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सड़क से सदन तक संघर्ष होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए दमन की राजनीति कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन पर बल प्रयोग यह साबित करता है कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों से भटक चुकी है।
व्यापक आंदोलन की दी चेतावनी
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दमन का सिलसिला जारी रहा तो कांग्रेस व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी। हम गांधीवादी तरीके से संघर्ष करेंगे, लेकिन अन्याय के खिलाफ पीछे नहीं हटेंगे।इस अवसर पर नफीस फारूकी, श्याम किशोर, शंकर मिश्र, असलम अंसारी, सलाहुद्दीन हाशमी, मो. अतीक, विजयपाल, अतहर नवाब, शरद श्रीवास्तव, रंजीत सिंह सलूजा, अनवर फौजी, जमींदार यादव, मोहित तिवारी, मानस तिवारी, देवेंद्र श्रीवास्तव, उमाकांत त्रिपाठी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।राहुल गांधी कल सुल्तानपुर में, कांग्रेसियों में उत्साह नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के कल सुल्तानपुर आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह की अध्यक्षता में विस्तृत तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वागत, न्यायालय परिसर में उपस्थिति, कार्यकर्ताओं की तैनाती और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई। ज्ञात हो कि मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराएंगे। उनके आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
कई नेता रहे मौजूद
राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की सबसे मजबूत आवाज हैं। उन्होंने कहा राजनीतिक द्वेष से प्रेरित मुकदमों से सच्चाई नहीं दबेगी। सुल्तानपुर की धरती उनका ऐतिहासिक स्वागत करेगी। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राहुल गांधी का आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। उन्होंने कहा हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संघर्ष को तैयार हैं। सुल्तानपुर की जनता राहुल गांधी का भव्य स्वागत करेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, फिरोज अहमद, लाल पद्माकर सिंह, राहुल त्रिपाठी, हौसिला प्रसाद भीम, सुरेश चंद्र मिश्रा, वरुण मिश्र, सुब्रत सिंह, विजयपाल गौतम, ममनून आलम, सलाहुद्दीन हाशमी, हामिद राईन समेत दर्जनों नेता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15