घायल नंदी मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची गौरक्षा वाहिनी की टीम
खबर सार :-
कुड़वार क्षेत्र में स्थित सोहागौली गाँव के पास खेतों में एक घायल नंदी मिला। सूचना मिलते ही, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के ज़िला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा तुरंत एक पशु चिकित्सा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और घायल को पकड़कर उसका इलाज कराया।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः सुल्तानपुर जिले के कुड़वार क्षेत्र के सोहगौली गांव के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों में एक घायल नंदी मिला। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी की जिला टीम सक्रिय हो गई और जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पशु चिकित्सा टीम के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने घायल नंदी को सुरक्षित पकड़कर उसका उपचार कराने की व्यवस्था शुरू की।
टीम ने किया उपचार
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नंदी के शरीर पर रस्सी के निशान पाए गए, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसे किसी ने बांधकर ले जाने का प्रयास किया था। बताया गया कि इसी दौरान नंदी ने जोर लगाकर रस्सी तोड़ दी और खुद को छुड़ा लिया, जिसके चलते वह घायल हो गया। उसके पैर और सिर पर, विशेषकर सींग के पास, गंभीर चोटें आई हैं।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि नंदी की हालत देखकर तुरंत ही गौरक्षा वाहिनी को सूचना दी गई। टीम के पहुंचने के बाद नंदी को काबू में करने के लिए काफी प्रयास किए गए, ताकि उसे सुरक्षित रूप से उपचार दिया जा सके। पशु चिकित्सकों ने मौके पर प्राथमिक उपचार भी शुरू किया।
सख्त कार्रवाई की मांग
उदय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम बिना देर किए कुड़वार के सोहगौली गांव पहुंच गई और घायल नंदी की मदद में जुट गई। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इस घटना के पीछे गो-तस्करों का हाथ हो सकता है। उन्होंने क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं के बढ़ने पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
मौके पर अनंत भूषण पांडेय, संतोष पाठक, अंकित तिवारी, संतोष तिवारी, वीरेंद्र कुमार जायसवाल, वेद प्रकाश मिश्रा, सूरज सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने राहत कार्य में सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14