अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
खबर सार :-
कुरेभार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मथिया गाँव में आबकारी और पुलिस की टीमों द्वारा एक संयुक्त छापा मारा गया। यह अभियान सुल्तानपुर के ज़िलाधिकारी और उप आबकारी आयुक्त (अयोध्या प्रभार) की देखरेख में चलाया गया। मौके पर मिली लगभग 400 किलोग्राम 'लाहन' (किण्वित मिश्रण) को टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत गुरुवार को थाना कूरेभार क्षेत्र के ग्राम मठिया में आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अभियान जिलाधिकारी सुल्तानपुर और उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।
आरोपी गिरफ्तार
जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव अपनी टीम और थाना कूरेभार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचीं। टीम ने संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
छापेमारी के दौरान टीम को मौके पर बड़ी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लहन भी मिला। अधिकारियों ने लगभग 400 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया, ताकि उसका दोबारा इस्तेमाल न हो सके। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
ग्रामीणों से की अपील
अभियान के दौरान आबकारी एवं पुलिस टीम ने क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठों और कबाड़ की दुकानों की भी जांच की। अधिकारियों ने संभावित अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से कई स्थानों पर पूछताछ और निरीक्षण किया। हालांकि जांच के दौरान किसी प्रकार की अतिरिक्त अनियमितता सामने नहीं आई।
आबकारी विभाग ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब का सेवन न करें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक और कई बार जानलेवा साबित हो सकती है। विभाग ने लोगों से अवैध शराब की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की भी अपील की है।
इस संयुक्त अभियान में प्रधान आबकारी सिपाही विष्णु प्रकाश दीक्षित, विजय बहादुर सरोज, आबकारी सिपाही विशाल कुमार सहित थाना कूरेभार पुलिस टीम के कई जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15