ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
खबर सार :-
'ग्राम रथ' अभियान के माध्यम से, ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है। जैसे-जैसे ये 'ग्राम रथ' हर गाँव तक पहुँच रहे हैं, ग्रामीण इन पहलों के प्रति जागरूक हो रहे हैं और इनसे लाभान्वित हो रहे हैं।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः जिले में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान को ग्रामीणों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत सोमवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ उनका लाभ उठाने में भी रुचि दिखाई।
ग्रामीणों में दिखा उत्साह
ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के 50 जीबी, 28 जीबी, 24 जीबी, 20 जीबी, 17 जीबी और 12 जीबी गांवों सहित सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 5 जीबी-बी, 7 जीबी, 2 जीबी, जैतसर और 3 जेएसडी में एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अलावा श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र के बींझबायला, घमूढ़वाली, 11 ईईए, 5 केके और 16 बीबी सहित अनूपगढ़ एवं श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों में भी अभियान चलाया गया।
ग्राम रथ गांवों में पहुंचते ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।
रोचक अंदाज में दी जा रही जानकारी
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन और नुक्कड़ नाटकों के जरिए योजनाओं की जानकारी रोचक अंदाज में प्रस्तुत की। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने जहां लोगों का मनोरंजन किया, वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाने का काम भी किया। ग्रामीणों ने इन प्रस्तुतियों को काफी सराहा।
विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका और प्रचार सामग्री वितरित की। साथ ही ग्रामीणों के सुझाव और फीडबैक लेने के लिए विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उसे सरकारी लाभ से जोड़ना है।
ग्राम रथ अभियान में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो और वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी आसानी से समझ में आ सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15