मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रोन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश, आमजन से सहयोग की अपील
खबर सार :-
नशीले पदार्थों के विरुद्ध लड़ाई के संबंध में सीमावर्ती क्षेत्रों के आम लोगों और युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए, ज़िला कलेक्टर ने कहा कि 'नशामुक्त श्री गंगानगर' अभियान की सफलता के लिए सभी का सहयोग अनिवार्य है।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः नार्को कोर्डिनेशन सेन्टर तंत्र की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, बीएसएफ और अन्य संबंधित एजेंसियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रोन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निर्देशित किया गया।
तस्करी पर रोक लगाने पर जोर
जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रोन गतिविधियों पर रोक अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी एजेंसियों से कहा कि वे प्रभावी कार्ययोजना बनाकर लगातार निगरानी और चौकसी सुनिश्चित करें। बैठक में अब तक हुई कार्यवाहियों की समीक्षा भी की गई, और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस, बीएसएफ और अन्य एजेंसियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर कार्यवाहियों के लिए समन्वित रूप से काम करने का निर्देश दिया गया। सभी एजेंसियों को सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त सीमावर्ती क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, निगरानी बढ़ाने और सतत चौकसी बनाए रखने के दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस का सहयोग करने की अपील
जिला कलक्टर ने आमजन और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान की सफलता के लिए आमजन और युवाओं का सहयोग अनिवार्य है। युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक होकर आगे आकर सूचनाएं पुलिस को देने और नशा कारोबारियों की पहचान में मदद करने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही मादक पदार्थों के अवैध अतिक्रमणों की सूचना भी पुलिस को देने के लिए आमजन से अपील की गई।
कानून व्यवस्था बनाने रखने पर जोर
बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त मार्गों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री, मेडिकल स्टोर्स और नशा मुक्ति केंद्रों की औचक जांच करने के निर्देश भी दिए गए। जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी विभागों को समन्वित होकर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एएसपी रघुवीर शर्मा, महावीर प्रसाद, सन्नी प्रताप त्रिपाठी, अरविंदर सिंह, विरेन्द्र पाल सिंह, डॉ. इतेन्द्र सिंह उप्पल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने नशे और तस्करी के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प पर जोर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14