Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
खबर सार :-
सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र के गुलालझरिया भट्टी मोड़ के पास एक और सड़क हादसा हुआ। स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से हुए इस हादसे में बाइक सवार दो दिहाड़ी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबर विस्तार : -
सोनभद्रः दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया भठ्ठी मोड़ के पास एक बार फिर सड़क हादसा हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि स्पीड ब्रेकर न बनाए जाने के कारण हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार दो तिहाड़ी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नशे की हालत में गाड़ी चलाने का आरोप
घायलों की पहचान प्रेमनाथ पुत्र सुखलाल (लगभग 30 वर्ष) एवं शिव नारायण पुत्र बिसुर (लगभग 45 वर्ष), निवासी डुमरडीहा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों मजदूरी के लिए एक ही बाइक से दुद्धी जा रहे थे। इसी दौरान झारो मनबसा की ओर से बच्चों को लेकर आ रही एक मैजिक वाहन से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि मैजिक वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मैजिक वाहन तेज रफ्तार में था। कुछ ग्रामीणों ने चालक पर लापरवाही के साथ-साथ नशे की हालत में वाहन चलाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुलालझरिया भठ्ठी मोड़ पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र है, जहां पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान तक जा चुकी है। बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विभागीय लापरवाही हुई उजागर
इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सीएमओ कार्यालय, डीएम सोनभद्र और यूपी पीडब्ल्यूडी को टैग करते हुए विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि स्पीड ब्रेकर निर्माण का प्रस्ताव पहले ही पारित हो चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य न होने के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की उदासीनता की कड़ी निंदा करते हुए भठ्ठी मोड़ पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल, घायलों की हालत को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
रिपोर्ट- मनीष कुमार
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29