ट्रेन की चपेट में आया हाथी का शावक, झुंड के आक्रोश से रेल परिचालन बाधित
खबर सार :-
बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर हाथियों का एक झुंड रेवले ट्रैक पार कर रहा था इस दौरान हाथी का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे से नाराज हाथियों के झुंड ने पूरी तरह से ट्रैक को घेर लिया। जिससे पूरी व्यवस्था चौपट हो गई।
खबर विस्तार : -
सोनभद्रः झारखंड में बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक मालगाड़ी की चपेट में आने से जंगली हाथी का शावक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना महुआमिला और निद्रा स्टेशन के बीच पुतरी टोला गांव के पास उस समय हुई, जब हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी अचानक वहां पहुंच गई और शावक उसकी चपेट में आ गया।
हाथियों की नाराजगी से बढ़ी मुश्किलें
घटना के बाद हाथियों का झुंड मौके पर ही डटा रहा और काफी देर तक आक्रोशित स्थिति में ट्रैक के आसपास मंडराता रहा। झुंड के आक्रामक रुख को देखते हुए भारतीय रेल ने एहतियातन अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन परिचालन तत्काल रोक दिया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को सुरक्षित स्थान की ओर हटाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, देर रात तक झुंड पूरी तरह से वहां से नहीं हट सका, जिससे परिचालन बहाल करने में देरी हुई। वन अधिकारियों के अनुसार, घायल शावक की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
कई ट्रेनों को किया गया डायवर्ट
इस घटना का असर रेल यातायात पर व्यापक रूप से पड़ा। कई यात्री ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करना पड़ा, जबकि मालगाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया। चोपन समेत कई स्टेशनों पर यात्री घंटों तक फंसे रहे। उन्हें भोजन और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा, जिससे नाराजगी भी देखने को मिली।
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद ही डाउन लाइन पर परिचालन पूरी तरह सामान्य किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास वन्यजीवों की सुरक्षा और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15