भक्ति के रंग में रंगेगा सकरायधाम: माँ शाकंभरी के दरबार में दो दिवसीय भव्य फागण महोत्सव का आगाज 23 फरवरी से
खबर सार :-
अरावली की पहाड़ियों में स्थित माँ शाकंभरी सकरायधाम में 23 और 24 फरवरी 2026 को भव्य फागण महोत्सव का आयोजन होगा। मंगल पाठ, ध्वजा यात्रा और चंग धमाल के साथ मनेगी फूलों की होली।
खबर विस्तार : -
उदयपुरवाटी: "चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है..." के जयकारों के साथ अरावली की सुरम्य पर्वतमालाओं में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकंभरी सकरायधाम एक बार फिर श्रद्धा और उल्लास के संगम का साक्षी बनने जा रहा है। माँ शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम (रजी.) के तत्वाधान में आगामी 23 और 24 फरवरी 2026 को दो दिवसीय भव्य फागण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक समागम को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।
प्रथम दिन: मंगल पाठ और चुनरी उत्सव का आकर्षण
महोत्सव का शुभारंभ 23 फरवरी 2026 (सप्तमी) को होगा। इस दिन सूरत से पधारे सुप्रसिद्ध वाचक सुरेश जोशी और पूनम चोपड़ा द्वारा माँ शाकंभरी का भव्य मंगल पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव और 'मैया का खजाना' जैसे विशेष आकर्षण होंगे। समिति द्वारा पूरे मंदिर परिसर को विदेशी फूलों और मनमोहक रोशनी (लाइटिंग) से सजाया जा रहा है, जो भक्तों के लिए एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करेगा। रात्रि में महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा।
द्वितीय दिन: पैदल ध्वजा यात्रा और लाइव भजन
24 फरवरी (अष्टमी) की सुबह विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू होगी। श्रद्धालु माता को सिरा-पूरी का भोग अर्पित करेंगे, जिसके पश्चात उदयपुरवाटी से सकरायधाम तक एक विशाल पदल ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में मैया का रथ, ढोल-नगाड़े और नाचते-गाते भक्त आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यात्रा के दौरान अहमदाबाद के प्रख्यात भजन गायक राजवर्धन सुथार अपनी मधुर आवाज में लाइव भजनों की प्रस्तुति देंगे। सकरायधाम पहुँचने पर माता को ध्वज अर्पित किए जाएंगे और विशाल भंडारे में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।
शाम को जमेगा चंग धमाल और फूलों की होली
महोत्सव का समापन 24 फरवरी की शाम 6 बजे से होने वाले 'चंग धमाल' कार्यक्रम के साथ होगा। फतेहपुर की प्रसिद्ध राजू तिवाड़ी एंड पार्टी द्वारा राजस्थानी लोक भजनों और पारंपरिक धमाल की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान भक्त एक-दूसरे पर रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा कर 'फूलों की होली' खेलेंगे। समिति की कोर कमेटी और 'सुपर टीम' के सदस्यों ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न केवल राजस्थान बल्कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन और समिति द्वारा सुरक्षा एवं सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि भक्तों को सुगम दर्शन प्राप्त हो सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14