नाला खुदाई के नाम पर गरीबों के आशियाने टूटने पर हंगामा, समाधान की मांग
खबर सार :-
नगर निगम की कार्रवाई से लोगों गुस्सा भड़क उठा। मामुडी काकरा में पुरानी और वीरान पड़ी रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले गरीब और बेघर परिवारों की अस्थायी झोपड़ियों को गिराने का प्रयास किया गया। इसका लोगों ने जमकर विरोध किया।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः नगर निगम की कार्रवाई एक बार फिर विवादों में घिर गई, जब मामूडी ककरा क्षेत्र में पुरानी रेलवे लाइन के किनारे बसे गरीब परिवारों के आशियानों को हटाने के लिए अचानक जेसीबी मशीन पहुंच गई। वर्षों से यहां रह रहे कई बेघर परिवारों ने बांस, बल्लियों और प्लास्टिक की मदद से अपने अस्थायी घर बना रखे थे। नाला खुदाई के नाम पर शुरू हुई इस कार्रवाई ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप
बताया जा रहा है कि नगर निगम के कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के मौके पर पहुंचे और झोपड़ियों को गिराना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे अपने सामान को बचाने में जुट गए, जबकि कई लोग खुले आसमान के नीचे आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम खराब है और कभी भी बारिश हो सकती है, ऐसे में बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के घर तोड़ना अमानवीय कदम है।
सूचना मिलते ही रजनीश गुप्ता अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर गरीबों को उजाड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए, उसके बाद ही इस तरह की कार्रवाई करनी चाहिए।
स्थायी समाधान की मांग
रजनीश गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर कड़ा विरोध जताया और स्पष्ट किया कि जब तक प्रभावित परिवारों के लिए रहने की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकी जाए। उनके हस्तक्षेप के बाद जेसीबी की कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान अनिल श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी, वकार आलम, अफजाल खान, सईद अंसारी और प्रत्यूष मिश्रा सहित कई स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से संवेदनशीलता बरतने और गरीब परिवारों के लिए स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14