शाहजहांपुर में सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
खबर सार :-
समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ (सैनिक विंग) की मासिक बैठक रविवार को बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैप्टन ओमप्रकाश सिंह ने की। बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैप्टन ओमप्रकाश सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर और बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन और नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने किया। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, सैनिकों से जुड़े मुद्दों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है, लेकिन वर्तमान समय में सैनिकों और शहीद परिवारों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का दावा कर रहा है, लेकिन आज भी कई शहीद सैनिकों को उचित वेतन और पेंशन जैसी सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं।
संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा
कर्नल शरद शरन ने पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा सैनिकों और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे।
बैठक में सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, बरेली के सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, बदायूं के ब्रह्मपाल, हरदोई के राजेंद्र सिंह और फर्रुखाबाद के केके यादव समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान तेजपाल सिंह यादव, रेहान रजा खान, हफीज अंसारी, सतपाल, पातीराम कश्यप, जगतपाल यादव, अवधेश कुमार, जितेंद्र पाल, दीनदयाल भोजवाल, शिवदत्त, आरिफ खान, भगत सिंह, रामवीर, रानू खान, रफत खान, संदीप कुमार, रवि प्रकाश पांडे, मोहम्मद मुनीर और यश मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14