आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज
खबर सार :-
शाहजहांपुर में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर की गई एक पोस्ट को लेकर भारी रोष फैल गया है, जिसे पत्रकारों की गरिमा के विरुद्ध माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (पंजीकृत) की शाहजहांपुर इकाई के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में एक लिखित शिकायत सौंपी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) की शाहजहांपुर इकाई ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए थाना रामचंद्र मिशन में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाने में सौंपा लिखित प्रार्थना पत्र
यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकार थाने पहुंचे और लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर “ठाकुर पुष्पेंद्र कुमार सिंह” नामक आईडी से एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें पत्रकारों के प्रति अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। पोस्ट में “99% पत्रकार दलाल हैं” जैसी टिप्पणी की गई, जिससे पत्रकार समाज में रोष व्याप्त है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होते हैं और समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। ऐसे में इस तरह की टिप्पणियां न केवल पत्रकारों का अपमान हैं, बल्कि समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने का प्रयास भी हैं। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
निष्पक्ष जांच की मांग
यूनियन पदाधिकारियों ने पुलिस को संबंधित फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस घटना के बाद जिले के पत्रकारों में एकजुटता देखने को मिल रही है। कई पत्रकार संगठनों ने भी इस मामले की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर किसी वर्ग विशेष की गरिमा को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है।
इस दौरान यूनियन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रशासन से शीघ्र और कठोर कार्रवाई की मांग की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14