कोविड-19 के समय बंद ट्रेनों को पुनः संचालित करने की उठाई मांग, रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर सार :-
कटरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह 'प्रिंस' ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ मिलकर, दिल्ली स्थित कार्यालय में केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री सरदार रणवीर सिंह बिट्टू से मिले और अपने क्षेत्र के मुद्दों प्रमुखता से उठाया।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः कटरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेल राज्य मंत्री सरदार रणवीर सिंह बिट्टू से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कटरा विधानसभा क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा।
लंबी दूरी के लिए होती है असुविधा
विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने बताया कि कोविड-19 महामारी के समय से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज मीरानपुर कटरा और तिलहर रेलवे स्टेशन पर बंद कर दिए गए थे, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेल मंत्रियों से मांग की कि इन ट्रेनों के स्टॉपेज को शीघ्र पुनः बहाल किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने विशेष रूप से गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 13010 दून एक्सप्रेस के मीरानपुर कटरा और तिलहर रेलवे स्टेशन पर पुनः स्टॉपेज की मांग जोरदार ढंग से रखी। विधायक ने कहा कि ये ट्रेनें क्षेत्र की जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और इनके रुकने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
बढ़ेगा रेलवे का राजस्व
इसके अलावा उन्होंने कटरा विधानसभा क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण की भी मांग रखी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई रेलवे क्रॉसिंग ऐसी हैं जहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है।
विधायक ने रेल मंत्रियों को अवगत कराया कि मीरानपुर कटरा और तिलहर रेलवे स्टेशन भौगोलिक दृष्टि से बड़े क्षेत्र को जोड़ते हैं और आसपास के ग्रामीण इलाकों की बड़ी आबादी इन स्टेशनों पर निर्भर है। ऐसे में इन ट्रेनों का स्टॉपेज बहाल होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
इस संबंध में जानकारी अखिल भारतीय जन विकास मंच भारत के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार एडवोकेट ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि रेल मंत्रालय इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर जल्द ही ट्रेनों के स्टॉपेज बहाल करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15