ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
खबर सार :-
तिलहर म्युनिसिपल काउंसिल के ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव के साथ मिलकर माँ शारदा इंटर कॉलेज में एक कूड़ाधन कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला के जरिए छात्रों घर का कूड़ा इकट्ठा करने और अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः जनपद के तिलहर क्षेत्र में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव द्वारा “कूड़ाधन” कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद तिलहर के संयुक्त तत्वावधान में मां शारदा इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन और कचरे के पृथक्करण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
पर्यावरण पर कचरे के प्रभाव की दी जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत घरों में कचरे के मिश्रण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं और उसके पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी से हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि कचरे को गीला और सूखा अलग-अलग किया जाए तो उसे संसाधन के रूप में पुनः उपयोग में लाया जा सकता है। “कूड़ाधन” की अवधारणा के माध्यम से छात्रों को समझाया गया कि सही प्रबंधन से कचरा भी धन में परिवर्तित किया जा सकता है।
पूरा विद्यालय स्टाफ रहा मौजूद
नगर पालिका परिषद तिलहर की अध्यक्ष हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया, जो क्षेत्र में स्वच्छता और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए निरंतर कार्यरत हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी काजल यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सोमपाल सिंह मौर्य, प्रधानाचार्य रीता सिंह एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
आईईसी टीम के सदस्य सुपरवाइजर पंकज कुमार, सुरजन यादव, मीरा श्रीवास्तव, नितिन यादव और अमरपाल ने कार्यशाला को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थियों को व्यावहारिक तरीके से कचरा पृथक्करण की प्रक्रिया सिखाई गई, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें घर-घर से सेग्रीगेशन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि समाज में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश पहुंचे।
स्वस्छ समाज बनाने का आह्वान
नगर पालिका तिलहर और ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव द्वारा भविष्य में भी स्वच्छता अभियान, बेस्ट मैनेजमेंट, सामुदायिक सशक्तिकरण और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े ऐसे प्रभावी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई। संस्था का उद्देश्य पर्यावरण और समाज को जोड़ते हुए विशेष रूप से महिलाओं के नेतृत्व एवं सहयोग से एक अधिक स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य की दिशा में कार्य करना है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29