‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का सफल आयोजन, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
खबर सार :-
जिला मुख्यालय पर ‘विकसित राजस्थान के लिए दौड़’ का पूरे उत्साह के साथ आयोजन किया गया। गंगानगर के विधायक जयदीप बिहानी ने महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम से इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः राजस्थान दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय में आयोजित ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम ने शहरवासियों और युवा वर्ग में उत्साह की लहर दौड़ा दी। यह दौड़ महाराजा गंगासिंह स्टेडियम से प्रातः 7:15 बजे शुरू हुई, जिसमें गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
स्वस्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा
विधायक बिहाणी ने कहा कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य न केवल स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है, बल्कि राजस्थान के विकास के संकल्प को आमजन तक पहुंचाना भी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, खेल विभाग और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भाग लेकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।
कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। दौड़ का मार्ग महाराजा गंगासिंह स्टेडियम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरता हुआ वापस स्टेडियम पर समाप्त हुआ। दौड़ के दौरान मार्ग में सुरक्षा, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया गया था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दिया योगदान
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ गिरधर, जिला परिषद एसीईओ हरिराम चौहान, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विजय कुमार, जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार बिश्नोई, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, उद्यान विभाग की उपनिदेशक प्रीति गर्ग, सीडीईओ अरविंदर सिंह, आशुतोष गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे। इसके अलावा बीएसएफ जवान, एनसीसी और स्काउट के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकों ने दौड़ में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
दौड़ पूरी होने के बाद विजेताओं को स्टेडियम में आयोजित समारोह में अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पदक, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हर साल आयोजित करने की मांग
‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ आयोजन ने न केवल नागरिकों में उत्साह पैदा किया बल्कि स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे हर वर्ष आयोजित करने की मांग की।
यह आयोजन राजस्थान दिवस–2026 के उत्सव का प्रमुख आकर्षण साबित हुआ, जिसमें प्रशासन, खेल विभाग और समाज के सभी वर्गों के सहयोग ने इसे यादगार बनाया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15