कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ सेमिनार, करियर विकल्पों की दी जानकारी
खबर सार :-
सरकारी कन्या महाविद्यालय, रुदावल में करियर काउंसलिंग सेल द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन और करियर मार्गदर्शन को बढ़ावा देना था।
खबर विस्तार : -
रुदावलः राजकीय कन्या महाविद्यालय रुदावल में करियर काउन्सलिंग सेल के तत्वावधान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन एवं बेहतर करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना रहा। सेमिनार में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से दी जानकारी
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन एस्पायर लीडर्स इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से किया गया, जिसके अंतर्गत ‘एस्पायर लीडर्स प्रोग्राम’ का ओरिएंटेशन सत्र भी आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि कौशल विकास और सही मार्गदर्शन भी अत्यंत आवश्यक है।
सेमिनार के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों से जुड़ने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने, प्रभावी संवाद कौशल अपनाने, साक्षात्कार की तैयारी करने तथा आकर्षक बायोडाटा तैयार करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार छात्राएं अपने लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से सफलता प्राप्त कर सकती हैं।
समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर
कार्यक्रम में एस्पायर लीडर्स इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि राजवीर योगी ने छात्राओं को ‘एस्पायर लीडर्स प्रोग्राम’ के बारे में विस्तार से बताते हुए इसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
यह आयोजन आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर एवं एस्पायर लीडर्स इंडिया फाउंडेशन के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. केपी दुबे, डॉ. भरत कुमार, रणधीर सिंह, आरपी वर्धन एवं योगेन्द्र कुमार सहित महाविद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही। अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की बात कही।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15