अयोध्या में दीपोत्सव से पहले नई सौगात, सरयू किनारे आकार ले रहा सांस्कृतिक केंद्र

खबर सार :-

अयोध्या में दीपावली पर इस बार भी रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में वैसे भी वृद्धि होने की संभावना है। पिछला रिकॉर्ड इस बार पीछे हो जाएगा। मुख्य आयोजन राम की पैड़ी पर होगा और यहां करीब 28 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है।
दीपोत्सव में रिकॉर्ड बनाएगी रामनगरी, 28 लाख दीये जलाने का लक्ष्य

खबर विस्तार : -

लखनऊ, अयोध्या में राजघाट के पास 22.72 करोड़ रुपये की लागत से टूरिज्म हब विकसित किया जा रहा है। इसमें एम्फीथिएटर, फूड प्लाजा, कैफे और हनुमान चालीसा की म्यूरल वॉल खास आकर्षण होंगी। विकास योजना के तहत चल रहे खास प्रोजेक्ट का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अयोध्या को एक तीर्थ स्थल के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

भावी योजना पर हो रहा काम अक्टूबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। पिछले साल की तरह ही इस बार भी अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता दुुनिया देखगी। जिस समय यहां लाखों दीपक अपना रिकॉर्ड बनाएंगे, उन दिनों यहां सरयू किनारे एक नया पर्यटन केंद तैयार हो चुका होगा। इसकी भव्यता के लिए काफी समय से काम चल रहा है। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ ने लिया स्वच्छता का संकल्प, 110 वार्डों में एक साथ शुरू हुआ अभियान

22.72 करोड़ रुपये से विकसित हो रहा नया टूरिज्म

यह नया केद्र पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार हो रहा है। राजघाट के पास 22.72 करोड़ रुपये की लागत से इसे विकसित किया जा रहा है। इस टूरिज्म हब में कई आधुनिक सुविधाएं हैं। अयोध्याजी तीर्थ विकास योजना के तहत प्रोजेक्ट को पूरा किया जा रहा है। इसका 90 फीसदी काम पूरा भी है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2026 के अंत तक बचे काम को भी पूरा कर लिया जाएगा। यह ऐसा पहला इस तरह का स्थान है, जहां पर हनुमान चालीसा की पूरी चौपाइयों को दर्शाने वाली एक खास दीवार का निर्माण किया जा रहा है। पर्यटन की सुविधाओं, कैफे, आठ दुकानों वाला फूड प्लाजा आदि यहां के आकर्षण का केंद्र हैं।

 2.85 करोड़ पर्यटकों ने बनाया था रिकॉर्ड

 पिछले साल दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में करीब 2.85 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे। इस बार यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। जो पर्यटक पिछले साल यहां पहुंचे थे, उनमें घरेलू और विदेशी दोनों हैं। लेकिन यह तो तय है कि पिछला रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में पर्यटकों संख्या बढ़ रही है। इसका कारण है कि अयोध्या धार्मिक और पर्यटन दोनों क्षेत्रों में बढ़ रहा है। अब तो राजघाट के पास तैयार हो रहा एम्फीथिएटर और फूड कोर्ट भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। 

 150 लोगों की क्षमता वाला होगा एम्फीथिएटर 

इस स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय खानपान और सरयू के खूबसूरत वातावरण सब पास में ही मिल सकेगा। प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा एम्फीथिएटर 150 से 200 लोगों की क्षमता वाला हो सकता है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। आयोध्या में रामायण सर्किट पहले भी पर्यटकों के लिए आकर्षण और अनुभव देता रहा है। अब नया स्थान भी यहां के पर्यटन में चार चांद लगाएगा। अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन अमृत अभिजात कहते हैं कि राजघाट के पास विकसित किया जा रहा यह प्रोजेक्ट पर्यटकों की सुविधाओं के साथ ही सरयू किनारे की शोभा बढ़ाएगा। जिन लोगों को सबकुछ एक साथ दीपावली में देखने को मिलेगा, वह यादगार ही रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे अयोध्या के पर्यटन को विस्तार मिलेगा। 

दो किलोमीटर तक रहेगी दीपों की जगमगाहट

रामनगरी में दीपोत्सव 2026 की तैयारियां की जा रही हैं। इस साल दीपोत्सव 7 नवंबर को मनाया जाएगा। अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयेंद्र कुमार ने बताया कि दीपोत्सव 7 नवंबर को पूरे अयोध्या में मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारी फिलहाल चल रही हैं। तेल, बाती के साथ जरूरी चीजों के टेंडर की प्रक्रिया अयोध्याजी तीर्थ विकास परिषद द्वारा पूरी की जा रही है।

मंडलायुक्त और जिलाधिकारी स्तर की बैठकें की जा चुकी हैं। इस बार दीपोत्सव का विस्तार करीब दो किलोमीटर तक रहने की संभावना है। मुख्य आयोजन राम की पैड़ी पर होगा। इस स्थान पर करीब 28 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है। राम की पैड़ी परिसर में घाटों पर नई सीढ़ियां भी बनाई जा रही हैं। अब नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण की व्यवस्था में जुट जाए।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूजा कर लंबी उम्र की कामना की

अन्य प्रमुख खबरें