रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: रचनात्मक प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
खबर सार :-
भारतीय रेलवे “रेल ट्रैवलॉग पुरस्कार योजना–2026” का आयोजन कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
खबर विस्तार : -
झांसीः भारत की जीवनरेखा कही जाने वाली भारतीय रेल केवल एक परिवहन प्रणाली नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं, अनुभवों और स्मृतियों से जुड़ी एक अनूठी यात्रा है। इन्हीं अनुभवों को साहित्यिक रूप में सामने लाने और यात्रियों के दृष्टिकोण से सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय द्वारा “रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026” की घोषणा की गई है। यह पहल हिंदी भाषा में सृजनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
प्रतिभागियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। योजना के अंतर्गत प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹10,000, द्वितीय को ₹8,000 और तृतीय को ₹6,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पाँच प्रतिभागियों को ₹4,000 प्रत्येक के प्रेरणा पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपनी रेल यात्रा से जुड़े अनुभवों को हिंदी में मौलिक रूप से प्रस्तुत करना होगा। लेख की शब्द सीमा 3000 से 3500 शब्द निर्धारित की गई है। लेख डबल स्पेस में टंकित होना चाहिए और प्रत्येक पृष्ठ पर कम से कम एक इंच का मार्जिन रखना अनिवार्य है। साथ ही सभी पृष्ठ क्रमांकित होने चाहिए।
प्रतिभा को मिलेगा मंच
प्रविष्टि के साथ एक अलग पृष्ठ पर “रेल यात्रा वृत्तांत–2026” शीर्षक के अंतर्गत उपशीर्षक, लेखक का नाम (हिंदी एवं अंग्रेजी में), पदनाम, आयु, कार्यालय एवं निवास का पता, मातृभाषा, संपर्क विवरण (रेलवे फोन, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी) तथा कुल शब्द संख्या स्पष्ट रूप से अंकित करना आवश्यक होगा।
इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां सीधे रेलवे बोर्ड को भेज सकते हैं। प्रविष्टि भेजने का पता है—सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा संख्या–316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली–110002। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
रेल मंत्रालय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से इस योजना में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। यह प्रतियोगिता न केवल लेखन प्रतिभा को मंच देगी, बल्कि यात्रियों के अनुभवों के माध्यम से रेलवे सेवाओं को और अधिक संवेदनशील एवं यात्री-अनुकूल बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15