Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार राजधानी लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया गया। गमगीन माहौल में परिवार, रिश्तेदारों और समर्थकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रतीक यादव की चिता को उनके ससुर और पूर्व वरिष्ठ पत्रकार अरविंद बिष्ट ने मुखाग्नि दी। चिता को मुखाग्नि देने के बाद वे भावुक हो गए और गमछे से अपने आंसू पोंछते हुए, हाथ जोड़कर अपने दामाद को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्मशान घाट का माहौल बेहद भावुक था।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी बैकुंठ धाम पहुंचे और नम आंखों से अपने छोटे भाई को अंतिम विदाई दी। अखिलेश यादव के साथ धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव ने चिता पर लकड़ियां रखकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव भी परिवार के साथ दिखे। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
पापा को अंतिम विदाई देने अपर्णा यादव के के साथ उनकी दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा भी श्मशान घाट पर पहुंची थीं। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव श्मशान घाट पर एक साथ बैठे नजर आए और प्रतीक की दोनों बेटियां उनके साथ थीं। अंतिम संस्कार से पहले, प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा उनके आवास से निकाली गई, जिसमें हज़ारों समर्थकों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान "प्रतीक यादव अमर रहें" के नारे गूंजते रहे। अंतिम यात्रा में समाजवादी पार्टी और BJP के कई नेता भी मौजूद थे। शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने अर्थी को कंधा दिया, जबकि धर्मेंद्र यादव भी पूरे समय उनके साथ रहे। इससे पहले, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिंपल यादव और शिवपाल यादव सहित कई नेता उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अंतिम यात्रा से पहले, प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर कुछ समय के लिए समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर भी रखा गया। परंपरा के अनुसार, श्मशान घाट पहुंचने से पहले पार्थिव शरीर को पांच बार ज़मीन पर रखा गया। प्रतीक यादव को पशु प्रेमी के तौर पर भी जाना जाता था। उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने शव वाहन पर उनके पालतू कुत्तों और बंदरों के साथ उनकी एक तस्वीर लगवाई थी, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए। बुधवार रात, अपर्णा यादव अपनी दो बेटियों के साथ पार्थिव शरीर के पास ही बैठी रहीं।
बता दें कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार सुबह अचानक निधन हो गया था। उन्हें बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत को लेकर फिलहाल जांच जारी है। प्रतीक यादव की मौत ने पूरे यादव परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रतीक यादव ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी थी, लेकिन वह हमेशा चर्चा में रहते थे। वह मुख्य रूप से फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। लखनऊ में उनके कई जिम और व्यवसायिक प्रोजेक्ट संचालित होते थे। फिटनेस को लेकर उनकी अलग पहचान थी और युवाओं के बीच वह काफी लोकप्रिय माने जाते थे।
अन्य प्रमुख खबरें
‘हाईकमान का फैसला अंतिम, मैं पार्टी का वफादार सिपाही’, CM की रेस से बाहर होने पर बोले केसी वेणुगोपाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का होगा गठन, अजय सिंह ने किया ये आह्वान
Dewas factory blast news: मध्य प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, 23 की हालत गंभीर
Bihar: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क घेरा, पुलिस से झड़प
अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी, योजना से बदलेगी कनेक्टिविटी
सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 में इंडियन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 97 प्रतिशत रहा रिजल्ट
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मिले सांसद दामोदर अग्रवाल, भीलवाड़ा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
रलायता की रात्रि चैपाल में गूंजे विकास और राजनीति के मुद्दे, ग्रामीणों ने खुलकर रखीं समस्याएं
UP Weather: यूपी में जानलेवा मौसम, आंधी-बारिश से हुई तबाही में करीब 100 लोगों की गई जान
चोटिला-राजकोट हाईवे पर बड़ा हादसा, टैंकर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 4 यात्री जिंदा जले
UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, अलग-अलग जिलों में 12 लोगों की मौत
सीएम योगी ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस