Prateek Yadav Death Reason: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बेटे और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। भाजपा नेता अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के पति 38 साल के प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। प्रतीक यादव को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान प्रतीक यादव का निधन हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका ब्रेन डेड हो चुका था। हालांकि प्रतीक की मौत कैसे हुई, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। अब पोस्टमॉर्टम के बाद ही साफ हो सकेगा की प्रतीक की मौत कैसे हुई। फिलहाल, प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को केजीएमयू में पोस्टमार्टम हो गया जल्द ही रिपोर्ट सामने आएगी।
प्रतीक यादव निधन से यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने एक अहम बयान जारी किया है, जो अब हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक यादव आर्थिक तंगी और व्यापार में हुए नुकसान की वजह से काफी परेशान थे। वह बचपन से ही अपनी सेहत को लेकर बेहद सजग रहते थे; ऐसे में उनकी असमय मौत एक गहरा सदमा है। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार इस दुख की घड़ी में एकजुट होकर खड़ा है।
प्रतीक यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव लखनऊ स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे, जहां वह काफी देर तक मौजूद रहे। वहीं बाहर निकलने बाद अखिलेश यादव ने कहा, "हम करीब दो महीने पहले मिले थे। मैंने उनसे कहा था कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें और अपने कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान दें। अक्सर, जब किसी व्यक्ति को कारोबार में नुकसान होता है, तो वह अंदर से भावनात्मक रूप से टूट जाता है।"
अपने छोटे भाई को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने प्रतीक को बचपन से बड़ा होते देखा है। यह बहुत दुख की बात है कि आज वह हमारे बीच नहीं है। वह जीवन में आगे बढ़ना चाहता था और बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहता था। उसके निधन से परिवार को गहरा सदमा लगा है।" जब उनसे मौत के कारण के बारे में पूछा गया, तो सपा सुप्रीमों ने संयम से जवाब देते हुए कहा कि परिवार और कानून जो भी तय करेंगे, उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा, "कानून और परिवार के सदस्य जो भी तय करेंगे, हम उसका पालन करेंगे। हम कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करेंगे।"
अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। प्रतीक यादव फिटनेस फ्रीक थे और खुद का जिम चलाते थे। ऐसे में उनकी अचानक हुई इस मौत ने सवाल खड़े कर दिए है। पहला सवाल क्या प्रतीक यादव के साथ कोई अनहोनी हुई? दूसरा सवाल प्रतीक की फिट बॉडी थी। जिम जाते थे। फिर भी अचानक उन्हें आखिर क्या हुआ? फिलहाल उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और इसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले भी प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद थोड़ा आराम मिलने के बाद घर आ गए थे। प्रतीक यादव की तबीयत बुधवार अहले सुबह अचानक खराब हो गई। लगातार बिगड़ती स्थिति के बाद सुबह 6 बजे उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें चेक किया और मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद ही उनका शव एंबुलेंस से पोस्मार्टम हाउस भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, जब प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी नब्ज़ पूरी तरह से गिर चुकी थी। उनके दिल ने भी काम करना बंद कर दिया था। फिलहाल, उनकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
बता दें कि प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, इस नाते वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। प्रतीक व्यापार और फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े थे। उन्होंने लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की थी। वे आमतौर पर सक्रिय राजनीति से दूर ही रहते थे। प्रतीक ने न तो कोई चुनाव लड़ा था और न ही समाजवादी पार्टी के भीतर कोई बड़ा पद संभाला था। उनकी पत्नी, अपर्णा यादव, एक BJP नेता हैं। अपर्णा वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वह 2022 में भापाज में शामिल हुई थीं। उन्होंने 2011 में प्रतीक यादव से शादी की थी। हालांकि, कुछ दिनों पहले प्रतीक और अपर्णा के रिश्ते में तनाव देखा गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
PM मोदी की अपील का असर: सीएम भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला, बस में सफर करेंगे राज्यपाल
Prateek Yadav Death : मुलायम के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन
गैस सिलेंडर फटने से मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, CM ने की मदद की घोषणा
Bihar: निजी स्कूलों की मनमानी पर CM सम्राट चौधरी सख्त, फीस व यूनिफाॅर्म को लेकर बड़ा फैसला
ग्राम रथ यात्रा की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाए मूलभूत समस्याओं के मुद्दे
सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए संयुक्त सर्वे और विशेष अभियान चलाने के निर्देश
PM मोदी की अपील का असरः इलेक्ट्रिक स्कूटर से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री, साइकिल पर सवार हुए जस्टिस
धारा-24 के लंबित वादों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में काम करें: डीएम गौरांग राठी
मीरजापुर के लाल पेड़े को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना में शामिल
डेढ़ किलो सोना लेकर फरार हुआ सर्राफा कारोबारी, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार
आगराः बर्थडे पार्टी में आए 3 किशोरों की यमुना नदी में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
बंडा में खनन माफियाओं की बल्ले-बल्ले, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठ रहे सवाल