थाना गजरौला क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा कई लोग घायल, एक मासूम की मौत
खबर सार :-
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण ट्रक और नेपाल-भारत मैत्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 11 वर्षीय नेपाली बालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक समेत 23 लोग घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः जनपद में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। थाना गजरौला के जरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सकरिया तिराहे के पास एक ट्रक और नेपाल-भारत मैत्री बस की आमने-सामने की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में 11 वर्षीय एक नेपाली बालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक सहित कुल 23 लोग घायल हुए हैं।
अचानक आवारा पशु आने से हुआ हादसा
यह घटना मंगलवार सुबह करीब 02:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या UP26T2271 पीलीभीत की ओर जा रहा था। सकरिया तिराहे के पास अचानक सड़क पर एक आवारा पशु आ गया। घने कोहरे के कारण पशु को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और पूरनपुर की ओर से आ रही नेपाल-भारत मैत्री बस से टकरा गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क पर ही पलट गया, जबकि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरनपुर भिजवाया।
दिल्ली जा रहे थे मजदूर
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान नेपाल निवासी 11 वर्षीय बालक सुभान पुत्र सूरज की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री नेपाल के निवासी थे। ये सभी लोग मजदूरी के सिलसिले में नेपाल से दिल्ली जा रहे थे।
थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15