Pilibhit: पंचायत सचिव पर निजी युवक से काम कराने के आरोप, जांच की मांग तेज
खबर सार :-
पीलीभीत के विकासखण्ड ललौरीखेड़ा क्षेत्र में सचिव तृप्ति मनी पर कथित आरोप लगे हैं कि उन्होंने कार्यालय के कार्यों के लिए नियम के खिलाफ एक युवक को रखा हैं। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के ललौरीखेड़ा विकास खंड में तैनात पंचायत सचिव तृप्ति मनी पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि सचिव ने अपने आधिकारिक कार्यों को संभालने के लिए एक निजी युवक को अपने दफ्तर में बैठा रखा है, जो पंचायत से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दे रहा है।
ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि इस युवक का नाम जगत पाल है, जो कथित तौर पर कई ग्राम पंचायतों के कामकाज को संभाल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, डोंगल पेमेंट जैसे संवेदनशील कार्य भी वही देखता है, जबकि यह जिम्मेदारी केवल अधिकृत सरकारी अधिकारी की होती है। आरोप यह भी है कि बिना सचिव की प्रत्यक्ष निगरानी के कई कार्य किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई पंचायत से जुड़ा मामला होता है तो पहले जगत पाल से संपर्क करने को कहा जाता है। वहीं, सचिव तृप्ति मनी का फोन अक्सर रिसीव नहीं होता, जिससे संदेह और गहरा गया है। इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिला प्रशासन से शिकायत की तैयारी
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कम वेतन पर काम करने वाला एक निजी व्यक्ति इतने बड़े स्तर के कार्य कैसे संभाल सकता है। इससे वित्तीय अनियमितताओं की आशंका भी जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
इस मामले को लेकर अब जिला प्रशासन से शिकायत करने की तैयारी की जा रही है। जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मांग की जा रही है कि एक जांच टीम गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15