नेपाल राष्ट्र में प्रस्तावित चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त फ्लैग मार्च
खबर सार :-
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देश पर एडिशनल पुलिस अधीक्षक पीलीभीत विक्रम दहिया ने उप-जिला मजिस्ट्रेट पूरनपुर, क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, थाना हजारा और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के साथ मिलकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाकर अवैध आवाजाही और तस्करी को रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
खबर विस्तार : -
पीलीभीत: जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी पूरनपुर, क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, थाना हजारा पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च नेपाल में 05 मार्च को प्रस्तावित चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
फ्लैग मार्च के दौरान सीमा क्षेत्र में सघन भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस या एसएसबी को देने के लिए जागरूक किया गया। सीमा पर सतर्कता बढ़ाते हुए अवैध आवागमन और तस्करी की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
परामर्श शिविर का हुआ आयोजन
इसी क्रम में थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम बेल्हा एवं टाटरगंज में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई। काउंसलिंग विशेषज्ञों और पुलिस टीम ने ग्रामीणों तथा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में प्रति माह नियमित रूप से मेडिकल एवं नशा मुक्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को समय पर उपचार और परामर्श मिल सके।
कानून-व्यवस्था को बनाएं मजबूत
आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना हजारा में पीस कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई तथा अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी गई। तत्पश्चात थाना परिसर का निरीक्षण कर अभिलेखों, शस्त्रागार और मालखाना की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14