कोटेदार पर दो माह का राशन गबन करने का आरोप, राशन कार्ड धारकों ने की एसडीएम से शिकायत
खबर सार :-
राशन लेने गए कार्डधारकों को अंगूठे के निशान देने के लिए मजबूर किया गया, और अनाज मिलने के बजाय उन्हें सिर्फ़ एक कागज़ की पर्ची दी गई। कार्डधारक इकट्ठा हुए और SDM नागेंद्र पांडे से मिलने बिसालपुर तहसील ऑफिस गए। उन्होंने अपनी समस्या उनके सामने रखी और एक एफिडेविट के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः जनपद पीलीभीत के विकासखंड बरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दियोहना पिपरिया में कोटेदार द्वारा राशन कार्ड धारकों का दो महीने का राशन गबन किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के दो दर्जन से अधिक राशन कार्ड धारकों ने कोटेदार ऋषिपाल पर धोखाधड़ी और दबंगई का आरोप लगाया है।
राशन देने के बजाय दी पर्ची
राशन कार्ड धारकों का कहना है कि कोटेदार ऋषिपाल ने दिसंबर और जनवरी माह का राशन देने के नाम पर कार्ड धारकों को दुकान पर बुलाया। आरोप है कि कोटेदार ने कांटे पर ईंट-पत्थर रखकर जालसाजी की और जबरन कार्ड धारकों के अंगूठे मशीन पर लगवा लिए। अंगूठा लगने के बाद राशन देने के बजाय उनके हाथ में केवल एक कागज की पर्ची थमा दी गई।
जब कार्ड धारकों ने राशन की मांग की तो कोटेदार ने टालमटोल करते हुए एक सप्ताह बाद गल्ला देने का वादा किया। वायदे के अनुसार अगले सप्ताह जब सभी कार्ड धारक दुकान पर पहुंचे और दिसंबर-जनवरी का रुका हुआ राशन मांगा, तो आरोप है कि कोटेदार ऋषिपाल आग-बबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए कार्ड धारकों को दुकान से भगा दिया।
एसडीएम से की लिखित शिकायत
कोटेदार की कथित दबंगई को देखते हुए कार्ड धारक चुपचाप अपने घर लौट गए। इसके बाद एक दर्जन से अधिक ग्रामीण एकत्र होकर बीसलपुर तहसील पहुंचे और एसडीएम नागेन्द्र पांडेय को लिखित शिकायत शपथ-पत्र के साथ सौंपी। शिकायत में कोटेदार के स्टॉक की जांच कराने और दुकान का पुनः आवंटन किए जाने की मांग की गई। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद न तो गांव में कोई अधिकारी पहुंचा और न ही कोटेदार पर कोई कार्रवाई हुई।
काफी समय बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने अंततः जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी मामला दर्ज कराया। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूरे प्रकरण की गहन जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
अब ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है और वे दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से भी शिकायत की और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने राशन कार्ड धारकों की शिकायत को सुनते ही गंभीरता से लिया और तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को गहनता से जांच पड़ताल करने के आश्वासन दिए
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14