Mumbai Heavy Rain: भारी बारिश से मुंबई बेहाल...सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

खबर सार :-

Mumbai Heavy Rain:  मुंबई में लगातार बारिश की वजह से रविवार सुबह शहर और उसके आस-पास के इलाकों में जन-जीवन थम-सा गया। कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया।
Mumbai Heavy Rain: भारी बारिश से मुंबई का हाल बेहाल

खबर विस्तार : -

Mumbai Heavy Rain: मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। शनिवार रात शुरू हुई बारिश का असर रविवार सुबह साफ दिखा। कई जगहों में पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जलभराव के कारण वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं। वसई-विरार और नालासोपारा इलाकों में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर थी। नालासोपारा रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में भारी जलजमाव हुआ, जिससे यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए जमा पानी से होकर गुजरना पड़ा।

दादर इलाके में भी भारी बारिश जारी

दरअसल शनिवार रात से ही वसई-विरार शहर में भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया है, जिसमें नालासोपारा का सेंटर पार्क और तुलिंज ब्रिज शामिल हैं, जिससे सुबह के समय वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह, दादर इलाके में भी भारी बारिश जारी है, जिससे निवासियों के आने-जाने में बाधा आ रही है। इस बीच, लगातार बारिश के कारण कुर्ला स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पानी जमा हो गया है। 

यह भी पढ़ें :- Delhi-NCR Heavy Rain: भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल

मुंबई-ठाणे और पालघर में IMD येलो अलर्ट

उधर मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान, हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा, "आमतौर पर बादल छाए रहने और बीच-बीच में मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है; बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।"   इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भी रविवार के मौसम के बारे में जानकारी दी। 'X' पर एक पोस्ट में, BMC ने लिखा, "आमतौर पर बादल छाए रहने और बीच-बीच में मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।"

सोमवार को भी राहत की उम्मीद नहीं

मुंबई में सोमवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। मौसम के मौजूदा हालात बताते हैं कि शहर और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर बना रहेगा। दरअसल रविवार को गणेश उत्सव का पहला दिन है और मंगलवार से मूर्ति विसर्जन के जुलूस शुरू होंगे। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे में, लगातार हो रही बारिश के बीच गणेश उत्सव और विसर्जन जुलूसों के दौरान भीड़, ट्रैफिक और जलभराव को संभालने में प्रशासन को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

FAQ...

1. मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान बारिश को लेकर प्रशासन के सामने क्या होगी चुनौतियां ?

रविवार को गणेश उत्सव का पहला दिन है और मंगलवार से मूर्ति विसर्जन के जुलूस शुरू होने वाले हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है; ऐसे में, आने वाले दिनों में बारिश के बीच भीड़, ट्रैफ़िक और जल-जमाव को संभालने में प्रशासन को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

2. भारी बारिश के कारण मुंबई में किन रेलवे स्टेशनों पर पटरियों भर गया पानी ?

शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण नालासोपारा रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में भारी जलजमाव हो गया, जिससे यात्रियों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। इसके अलावा, कुर्ला रेलवे स्टेशन पर भी पटरियों पर पानी जमा हो गया, जिससे आसपास आवाजाही बाधित हुई और यात्रियों में चिंता बढ़ गई।

3. मौसम विभाग ने मुंबई-ठाणे और पालघर के लिए क्या चेतावनी जारी की है?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः- बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का असर, पश्चिम बंगाल-ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
 

अन्य प्रमुख खबरें